-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Cm Mohan Yadav Indore Organized Crime Free Madhya Pradesh 2029
इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; 2029 तक मध्य प्रदेश से खत्म होगा संगठित अपराध का नेटवर्क
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
Indore CM News: इंदौर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 2029 तक मध्य प्रदेश से खत्म होगा संगठित अपराध और नशे का नेटवर्क, 7 राज्यों के साथ मिलकर चल रहा संयुक्त अभियान

मुख्यमंत्री मोहन यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Mohan Yadav Indore Visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर पहुंचे। बता दें कि, इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में इंदौर में हुई सात राज्यों के डीजीपी की बैठक को लेकर एक बड़ी बात कही।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार वर्ष 2029 तक संगठित अपराध पर पूरी तरह से प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में काम कर रही है। नशे के कारोबार समेत अन्य संगठित अपराधों के खिलाफ सात राज्यों के साथ मिलकर संयुक्त मुहिम चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के नेटवर्क और संगठित अपराध से जुड़े गैंग और सिंडिकेट पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
बेहतर समन्वय से प्रभावी होगी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस ने कई ऐसे गिरोहों पर शिकंजा कसा है और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके नेटवर्क को तोड़ने का काम किया जा रहा है। सात राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि सरकार संगठित अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार सफलता हासिल करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
इंदौर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस का खुलासा, पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी गिरफ्तार, दर्ज हैं 27 से ज्यादा केस
इंदौर पुलिस बनी फरिश्ता! चलती बाइक से गिरे छात्र को मौके पर दिया CPR, पुलिसकर्मी की तत्परता से बची युवक की जान
12 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे सीएम
गौरतलब है कि, आज का दिन काफी बड़ा है क्योंकि दोपहर 12 से 12.25 बजे के बीच वे भोपाल के स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12.45 बजे वह अपने निवास पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे सीएम कार से कुशाभाऊ ठाकरे हॉल भोपाल पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
यह कार्यक्रम दिन का सबसे खास हिस्सा माना जा रहा है। इसकी वजह है भोपाल में चल रही एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठक। शहर में इन दिनों ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह कार्यक्रम इसी आयोजन से जुड़ा हुआ है। शाम को सीएम ब्रिक्स देशों के माननीय मंत्रीगणों और प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे अपने निवास लौट आएंगे।
Cm mohan yadav indore organized crime free madhya pradesh 2029
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amit Shah: ‘सुप्रीम कोर्ट के तर्कों से डरकर महाराष्ट्र आए अमित शाह’, धनुष-बाण विवाद पर कांग्रेस का हमला
Aug 08, 2026 | 11:39 AMइंदौर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; 2029 तक मध्य प्रदेश से खत्म होगा संगठित अपराध का नेटवर्क
Aug 08, 2026 | 11:18 AMIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में PM मोदी, AI सुपरकंप्यूटर ‘परम प्रज्ञा’ का करेंगे उद्घाटन
Aug 08, 2026 | 11:16 AMऋषभ पंत की गुहार पर CM धामी का तुरंत जवाब, बोले- उत्तराखंड के गौरव हैं आप, अब अधिकारियों को दिए निर्देश
Aug 08, 2026 | 11:14 AMHanuman Ansh Review: कैंची धाम से बॉक्स ऑफिस तक पहुंची नीब करौरी बाबा की कहानी, कैसी है फिल्म?
Aug 08, 2026 | 11:13 AM29 अगस्त को महाराष्ट्र में फिर होगा बड़ा आंदोलन? मराठा आरक्षण को लेकर जालना से निकले मनोज जरांगे की चेतावनी
Aug 08, 2026 | 11:12 AMGold-Silver Rate Today: आज देश में सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी, जानिए प्रमुख शहर में सोने-चांदी का ताजा
Aug 08, 2026 | 11:05 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














