-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore Farmer Daughter Ready To Donate Liver To Father High Court Grant Permission
शाबाश बेटी! पिता की जान बचाने के लिए लीवर दान करेगी नाबालिग, कोर्ट ने दी मंजूरी
- Written By: राहुल गोस्वामी
इंदौर में एक बेटी ने पिता को लिवर डोनेट करने की इच्छा जताई है. पिता ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ से नियमों में छूट की मांग की है. याचिका पर सुनवाई करते हुए इंदौर हाईकोर्ट ने अनुमति दे दी है।

पिता शिवनारायण और मां के साथ बेटी प्रीति
इंदौर: एक कहावत है कि, ‘पूत कपूत तो क्यों धन संचे, पूत सपूत तो क्यों धन संचे’। यह बात एक बार फिर साबित हो गई है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने नाबालिग बेटी प्रीति की गुहार को स्वीकारते हुए उसे बीमार पिता को अपने एक हिस्सा देने की अनुमति दे दी है।मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने लीवर (यकृत) की गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक किसान को आज इस बात की मंजूरी दी कि वह प्रतिरोपण सर्जरी के लिए अपनी 17 वर्षीय बेटी से इस अंग का हिस्सा दान में ले सकता है।
इंदौर के ग्रामीण क्षेत्र में खेती-किसानी करने वाले शिवनारायण बाथम (42) ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर करके गुहार लगाई थी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी उन्हें अपने लीवर का हिस्सा दान करने को तैयार है और उन्हें प्रतिरोपण की अनुमति दी जाए। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा के सामने याचिका पर सुनवाई के दौरान शासकीय वकील ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार की ओर से गठित चिकित्सकीय बोर्ड ने नाबालिग लड़की की स्वास्थ्य जांच के बाद पाया है कि वह अपने बीमार पिता को लीवर का हिस्सा दान कर सकती है। अदालत ने चिकित्सकीय बोर्ड की इस रिपोर्ट के मद्देनजर बाथम की याचिका मंजूर कर ली। एकल पीठ ने यह ताकीद भी की कि लीवर प्रतिरोपण की प्रक्रिया तमाम एहतियात बरतते हुए जल्द से जल्द पूरी की जाए।
बाथम के वकील निलेश मनोरे ने को बताया कि पिछले छह साल से लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे उनके मुवक्किल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मनोरे ने बताया कि उनके मुवक्किल की पांच बेटियां हैं और उन्हें अपने लीवर का हिस्सा दान करने की इच्छा जताने वाली बेटी उनकी सबसे बड़ी संतान है। उन्होंने बताया कि प्रीति 31 जुलाई को 18 साल की हो जाएगी। मनोरे ने बताया,‘‘बाथम के पिता 80 साल के हैं, जबकि उनकी पत्नी मधुमेह की मरीज हैं। इसलिए उनकी बेटी उन्हें लीवर का हिस्सा दान करने के लिए आगे आई ताकि वह अपने बीमार पिता की जान बचा सके।” बाथम ने कहा,”मुझे अपनी बेटी पर गर्व है”।
सम्बंधित ख़बरें
भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद आज पहला शुक्रवार, हिंदू समाज करेगा हवन-पूजन और महाआरती, पुलिस बल तैनात
उम्र विवाद को लेकर इंदौर हाईकोर्ट पहुंची वायरल गर्ल ‘मोनालिसा’, निष्पक्ष जांच की रखी मांग; जानें पूरा मामला
भोजशाला में विराजेंगी मां वाग्देवी! भक्तों ने मनाया जश्न; वकील भी नतमस्तक- देखिए तस्वीरें
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, भोजशाला में है मां वाग्देवी का मंदिर, हिंदू पक्ष की जीत; अब नहीं पढ़ने दी जाएगी नमाज!
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Indore farmer daughter ready to donate liver to father high court grant permission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत दोसांझ के शो में हंगामा, प्रो-खालिस्तान प्रदर्शनकारी की हरकत कैमरे में कैद
Jun 22, 2026 | 06:09 PMइंदौर के भूजल में मिला सीवरेज का जहर; नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मोहन यादव सरकार पर साधा निशाना
Jun 22, 2026 | 06:05 PM‘धक्के देकर घर से निकाला’, रोती हुई Urban Company कर्मचारी का वीडियो वायरल, ग्राहक पर लगाए गंभीर आरोप
Jun 22, 2026 | 06:03 PMगुरुग्राम रोड रेज में युवक के चेहरे में घुसा कांच, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
Jun 22, 2026 | 05:51 PMइंदौर के नामचीन शिशुकुंज स्कूल में सनसनी, योग दिवस का खाना खाते ही 100 से ज्यादा बच्चे बीमार; कैंपस में बवाल
Jun 22, 2026 | 05:49 PMहफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में रौनक, हरे निशान बंद हुआ सेंसेक्स और निफ्टी; तेजी में रहे ये स्टॉक्स
Jun 22, 2026 | 05:49 PMजंतर-मंतर पर नया बवाल, CJP का दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप; बोली- आधार कार्ड के बहाने लोगों को लौटा रहा प्रशासन
Jun 22, 2026 | 05:46 PMवीडियो गैलरी

धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM
PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM














