मध्य प्रदेश में स्कूली छात्राओं की शिकायत के बाद प्रधानाध्यापक, शिक्षक, पादरी और नन पर मामला दर्ज

Student's Hand in Drill Machine
Representative Image
Published on: 
Updated on: 

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के डिंडोरी जिले में एक स्कूल के प्राचार्य, एक अतिथि शिक्षक, एक नन और एक पादरी के खिलाफ कुछ छात्राओं की शिकायत पर मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। डिंडोरी के पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि 40 वर्षीय प्रधानाध्यापक, 35 वर्षीय अतिथि शिक्षक के खिलाफ शनिवार रात को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) यौन अपराध (पॉक्सो) अधिनियम और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

उन्होंने कहा, ‘‘ स्कूल की रखवाली करने वाले 40 वर्षीय पादरी पर लड़कियों की शिकायतों को नजरअंदाज करने का मामला दर्ज किया गया है जबकि नन (55) के खिलाफ लड़कियों की पिटाई का आरोप लगाया गया है। अभी केवल प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया जा सका है।'' 

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से लगभघ 60 किलोमीटर दूर जुनवानी में स्थित यह स्कूल रोमन कैथोलिक समुदाय की जबलपुर डायोकेसन एजुकेशन सोसाइटी द्वारा चलाया जाता है। एसपी ने कहा, "मप्र बाल संरक्षण विभाग के सदस्यों और अधिकारियों द्वारा स्कूल का दौरा करने के बाद कार्रवाई की गई।" बार-बार प्रयास करने के बावजूद जबलपुर आरसी डायसिस के बिशप गेराल्ड अल्मेडा से संपर्क नहीं हो सका। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com