ग्वालियर में महिला TI ने ससुराल में मचाया तांडव, बच्चे की कस्टडी को लेकर बताया जा रहा विवाद

Woman Police Inspector Violently Breaking Door: ग्वालियर में बच्चे की कस्टडी को लेकर ससुराल पहुंची महिला टीआई ने किया हाई-वोल्टेज ड्रामा, सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ने और पत्थर से दरवाजा को तोड़ा।
Woman Police Inspector Violently Breaking Door
ग्वालियर में महिला टीआई ने ससुराल में मचाया तांडव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर में महिला टीआई ने बच्चे से मिलने ससुराल पहुंचकर किया हंगामा।

  • पति ने दरवाजा नहीं खोला तो सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ने की भी की कोशिश।

  • पति और पत्नी के बीच बच्चे की कस्टडी को लेकर लंबे समय से चल रहा है विवाद।

Woman Police Inspector Creates Rucks Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक महिला पुलिस अधिकारी का अपने ही ससुराल में हंगामा करने का मामला सामने आया है। महिला टीआई के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि महिला टीआई का अपने पति के साथ बच्चे की कस्टडी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। महिला राज्य साइबर सेल में टीआई के पद पर पदस्थ हैं, जबकि उनके पति आयकर विभाग में अधिकारी हैं। दोनों ही ग्वालियर में पदस्थ हैं।

माधोगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो

जानकारी के मुताबिक, बीती रात ग्वालियर शहर के माधोगंज थाना क्षेत्र के सात भाई की गोठ इलाके में उस समय हंगामा हो गया, जब महिला टीआई अपने बच्चे से मिलने ससुराल पहुंचीं। बताया जा रहा है कि पति बच्चे को स्कूल से अपने घर ले गया था। शाम तक जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो महिला टीआई उससे मिलने ससुराल पहुंच गईं।

पत्थर से बंद दरवाजे को तोड़ने की कोशिश

आरोप है कि ससुराल पहुंचने पर पति और अन्य परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला। इससे नाराज महिला टीआई ने सीढ़ी लगाकर मकान की छत पर चढ़ने का प्रयास किया और पत्थर से बंद दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर काफी हंगामा हुआ। घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Woman Police Inspector Violently Breaking Door
उज्जैन में वक्फ संपत्ति पर तोड़फोड़ से नाराजगी, शहर काजी खलिकुर्रहमान ने दी हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

पति-पत्नी में बच्चे की कस्टडी को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच बच्चे की कस्टडी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। घटना के बाद दोनों पक्ष माधोगंज थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी।

Woman Police Inspector Violently Breaking Door
काशी की तरह मध्य प्रदेश के दतिया में भी मनाई जाती है Dev Diwali, असंख्य दीपों से जगमगाता है पीताम्बरा शक्तिपीठ