-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Digvijay Reaction On Sadhvi Pragya Malegaon Blast Hindu Muslim Terrorism
न हिंदू आतंकवाद होता, न मुस्लिम…मालेगांव ब्लास्ट के फैसले के बाद पलटे दिग्विजय
- Written By: सौरभ शर्मा
BJP की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा मालेगांव ब्लास्ट के मामले में बरी हो गई। इस पर दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल कभी नहीं किया था।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह व BJP की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा
Digvijay Singh Reaction on Malegaon Blast: पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा मालेगांव विस्फोट मामले में बरी हो गई हैं। 17 साल बाद आए इस फैसले में साध्वी प्रज्ञा सहित सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया गया है। जब यह ब्लास्ट हुआ तो इसके बाद परे देश में हिंदू आतंकवाद की चर्चा छिड़ गई थी। भाजपा नेता आरोप लगाते रहे हैं कि कांग्रेस ने इसे हिंदू आतंकवाद का नाम दिया था। साध्वी प्रज्ञा के बरी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अब इस पर प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि आतंकवाद धर्म के आधार पर नहीं होता।
बता दें हिन्दू आतंकवाद को लेकर भाजपा के द्वारा कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम रहे दिग्विजय सिंह को खूब निशाने पर लिया गया। भाजपा के द्वारा साध्वी प्रज्ञा जब सांसद का चुनाव लड़ी थी तब भी यह मुद्दा खूब जोर-शोर से सामने रखा गया। साध्वी प्रज्ञा मध्यप्रदेश की भोपाल सीट से पूर्व सांसद रहीं है उस समय इस सीट पर उनके विपक्ष में कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ा था और साध्वी ने दिग्विजय को हराकर यह शीट अपने नाम की थी।
दिग्विजय सिंह ने क्या कहा
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि न तो हिंदू आतंकवाद है और न ही मुस्लिम आतंकवाद। कुछ लोग हैं जो नफरत के लिए धर्म का इस्तेमाल करते हैं, वे आतंकवादी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, यह पूरी तरह से गलत है। आतंकवाद धर्म के आधार पर नहीं होता। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि न तो हिंदू आतंकवाद है और न ही इस्लामी आतंकवाद। हर धर्म सद्भाव और सत्य-अहिंसा का प्रतीक है। न तो सिख और न ही ईसाई आतंकवादी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में छात्रों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी; शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
BJP नेता सुनील शर्मा का विपक्ष पर हमला, बोले-युवाओं को गुमराह कर रहीं राजनीतिक ताकतें
जो गलत है, वो गलत… किसी को बुरा लगे तो लगे, इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का बयान
दिग्विजय सिंह ने छोड़ा X अकाउंट और मोबाइल नंबर, अब सचिव संभालेंगे जिम्मेदारी; 20 अक्टूबर से निकालेंगे पदयात्रा
भाजपा दिग्विजय सिंह को घेरती रही है
दरअसल, हिंदू आतंकवाद के मुद्दे पर दिग्विजय सिंह भाजपा के निशाने पर रहे हैं। भाजपा आरोप लगाती रही है कि दिग्विजय सिंह ने हिंदुओं को बदनाम करने के लिए हिंदू आतंकवाद का सिद्धांत गढ़ा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ हिंदू आतंकवाद का मुद्दा उठाया था। इस मुद्दे को मजबूत करने के लिए भाजपा ने उनके खिलाफ साध्वी प्रज्ञा को मैदान में उतारा था। साध्वी प्रज्ञा ने उस चुनाव में दिग्विजय सिंह को तीन लाख वोटों से हराया था।
यह भी पढ़ें: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन 6 महीने और बढ़ाने का संकल्प पारित, विपक्ष का हंगामा
भाजपा बोली साजिशें खत्म
भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने ट्विटर पर लिखा कि मालेगांव बम विस्फोट के झूठे मामले के जरिए हिंदुओं, हिंदुत्व और सनातन को बदनाम करने की साजिश आज खत्म हो गई। क्या आप कांग्रेस के तुष्टिकरण-प्रिय नेताओं, जिनमें कांग्रेस का प्रथम परिवार, तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार, तत्कालीन पी चिदंबरम और तुष्टिकरण के ब्रांड एम्बेसडर दिग्विजय सिंह शामिल हैं, से हिंदुओं से माफी मांगेंगे?
Digvijay reaction on sadhvi pragya malegaon blast hindu muslim terrorism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
Jul 24, 2026 | 04:07 PMनासिक के बांधों में जलस्तर 72% पार, गंगापुर समूह के डैम 92.86 प्रतिशत भरे, 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Jul 24, 2026 | 04:05 PMNEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
Jul 24, 2026 | 04:05 PMMP में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था फेल; चेकपोस्ट बंद होने से राजस्व में 60% की भारी गिरावट
Jul 24, 2026 | 04:02 PMमथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा मासूम
Jul 24, 2026 | 03:58 PMLord Vishnu : देवशयनी एकादशी के दिन जरूर करें ये 6 काम, भगवान विष्णु की कृपा से बन जाएंगे सभी बिगड़े काम
Jul 24, 2026 | 03:57 PMAkola News: अकोला में महाराष्ट्र बंद का असर, बाजार बंद रहे; कुछ जगहों पर विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














