-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Dhar »
- Bhojshala Case Hindu Side File Caveat In Supreme Court
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष से पहले हिंदू पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दाखिल की ‘कैविएट’ याचिका
- Written By: सजल रघुवंशी
Bhojshala Case: हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर की है। मुस्लिम पक्ष द्वारा हाईकोर्ट फैसले को चुनौती देने के ऐलान के बाद हिंदू पक्ष ने मांग की है कि उनका पक्ष सुने बिना कोई आदेश न दिया जाए।

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Hindu Side File Caveat In Supreme Court: भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला हिंदू पक्ष के पक्ष में आने के बाद अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट याचिका दायर करते हुए मांग की है कि हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली किसी भी अपील पर उनका पक्ष सुने बिना कोई आदेश जारी न किया जाए।
हाईकोर्ट ने अपने फैसले में भोजशाला को देवी सरस्वती का मंदिर मानते हुए हिंदू पक्ष को वहां पूजा-पाठ की अनुमति दी है। साथ ही अदालत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के साल 2003 के उस आदेश को भी निरस्त कर दिया, जिसके तहत परिसर में शुक्रवार को नमाज की अनुमति दी गई थी। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को मस्जिद के लिए वैकल्पिक जमीन की मांग करने का सुझाव भी दिया है।
हिंदू पक्ष द्वारा सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल
शुक्रवार को हिंदू पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कैविएट याचिका में कहा गया है कि यदि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के भोजशाला विवाद से जुड़े फैसले के खिलाफ कोई अपील दायर की जाती है, तो उस पर कोई भी आदेश जारी करने से पहले हिंदू पक्ष को भी सुनवाई का अवसर दिया जाए। याचिका में सर्वोच्च अदालत से आग्रह किया गया है कि उनका पक्ष सुने बिना कोई निर्णय पारित न किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर ट्रस्ट को कांग्रेस का पत्र, दान मामले के आरोपियों के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग
बारिश में भी भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे: नई रोड रिपेयर तकनीक का लाइव ट्रायल, 3 घंटे में सड़क होगी चालू
इंदौर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, आरोपी के ठिकाने से ड्रग्स, कैश और कारतूस बरामद
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
हिंदू पक्ष ने इसलिए दाखिल की केविएट
दरअसल, भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार शहर काजी वकार सादिक ने कहा है कि मुस्लिम पक्ष इस निर्णय की समीक्षा करेगा और इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा। उनके बयान के बाद यह लगभग स्पष्ट माना जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष जल्द ही सर्वोच्च अदालत का रुख कर सकता है।
हाईकोर्ट ने माना मां वाग्देवी का मंदिर
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की खंडपीठ ने भोजशाला विवाद से जुड़ी पांच याचिकाओं और एक रिट अपील पर शुक्रवार को फैसला सुनाया। अदालत ने पुरातात्विक और ऐतिहासिक तथ्यों, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की अधिसूचनाओं, वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट और संबंधित कानूनी प्रावधानों के आधार पर इस मध्यकालीन स्मारक की धार्मिक प्रकृति को वाग्देवी यानी सरस्वती मंदिर के रूप में स्वीकार किया।
यह भी पढ़ें:Dhar Bhojshala Verdict: CM मोहन यादव ने किया हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत; बताया सांस्कृतिक न्याय का क्षण
अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि परमार वंश के राजा भोज की विरासत से जुड़े इस स्थल पर हिंदू समुदाय की पूजा-अर्चना की परंपरा कभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई।
Bhojshala case hindu side file caveat in supreme court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुझे अंदाजा नहीं… चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने की चंपत राय से पूछताछ, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं
Jun 30, 2026 | 11:13 AMAishwarya Rai Beauty Secret: 50 की उम्र में भी कैसे बरकरार है ऐश्वर्या राय की ग्लोइंग स्किन? जानें सिंपल स्किन
Jun 30, 2026 | 11:12 AMमध्यप्रदेश में 9 साल बाद प्रमोशन की राह तेज, विभागों को 2029 तक की सीनियरिटी लिस्ट तैयार करने के निर्देश
Jun 30, 2026 | 11:11 AMनागपुर: दोबारा नियुक्ति के नाम पर 30 हजार की रिश्वत, एसीबी ने होमगार्ड अधिकारी किया गिरफ्तार
Jun 30, 2026 | 10:58 AMGold-Silver Rate Today: आज फिर लुढ़के सोने-चांदी के दाम, जानिए आज का सोने-चांदी का भाव
Jun 30, 2026 | 10:57 AMजैन समुदाय के विकास के लिए 100 करोड़ का फंड, शिक्षा और स्वरोजगार को मिलेगा बड़ा सहारा
Jun 30, 2026 | 10:57 AMLock Upp 2: ‘आपको किसी के कपड़े…बेडरूम सीक्रेट रिवील कर चर्चा में आईं आकांक्षा चमोला
Jun 30, 2026 | 10:57 AMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM













