दतिया उपचुनाव एग्जिट पोल 2026: कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 5% की बढ़त, BJP प्रत्याशी रेस में दूसरे नंबर पर

Datia By Election: दतिया उपचुनाव 2026 के एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 44% वोट शेयर के साथ आगे, BJP के आशुतोष तिवारी 39% पर। 3 अगस्त को मतगणना के साथ तय होगा दतिया का सरताज।
According to the Datia Assembly by-election exit poll, Congress candidate Ghanshyam Singh is projected to hold a 5 percent lead over BJP candidate Ashutosh Tiwari, though the official result will be known only after counting
दतिया उपचुनाव एग्जिट पोल (सोर्स- नवभारत डिजाइन इमेज)
Published on
Updated on

Exit Poll Datia By Election: दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 को लेकर सामने आए एग्जिट पोल ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि भाजपा के आशुतोष तिवारी उनके काफी करीब हैं।

सर्वे में कांग्रेस को 44 फीसदी, भाजपा को 39 फीसदी, एएसपीके के दामोदर यादव को 15 फीसदी और अन्य को 2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। यानी कांग्रेस करीब 5 फीसदी की बढ़त के साथ आगे दिखाई दे रही है। हालांकि सर्वे में ±5 फीसदी का मार्जिन ऑफ एरर भी बताया गया है, इसलिए अंतिम नतीजे मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे।

सर्वे कैसे किया गया, कितने लोगों की ली गई राय?

एग्जिट पोल के लिए कुल 2,425 मतदाताओं का क्वांटिटेटिव सर्वे किया गया। इसके अलावा 145 राजनीतिक जानकारों, सामाजिक समूहों और ओपिनियन मेकर्स से आमने-सामने बातचीत कर गुणात्मक सर्वे भी किया गया। सर्वे में पीपीएस पद्धति का इस्तेमाल किया गया, जिसे चुनावी सर्वेक्षणों में विश्वसनीय माना जाता है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि वोट शेयर के अनुमान में ±5 फीसदी तक का अंतर संभव है।

जातीय समीकरण में किस उम्मीदवार को मिला सबसे ज्यादा फायदा?

सर्वे के अनुसार कांग्रेस को फॉरवर्ड वर्ग (63%), मुस्लिम मतदाताओं (84%) और अन्य एससी वर्ग (55%) का सबसे अधिक समर्थन मिलता दिख रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को ब्राह्मण (67%), यादव (59%) और अन्य ओबीसी (48%) वर्ग में बढ़त मिलती दिखाई गई है। दूसरी ओर एएसपीके के दामोदर यादव को एससी-अहिरवार वर्ग (57%) का सबसे मजबूत समर्थन मिला है। इससे साफ है कि तीनों प्रमुख उम्मीदवार अलग-अलग सामाजिक वर्गों में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।

किस इलाके में कौन आगे, क्या कहता है एग्जिट पोल?

क्षेत्रवार आंकड़ों में दतिया नगर में कांग्रेस को 49 फीसदी और भाजपा को 40 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। बढ़ौनी क्षेत्र में भाजपा 46 फीसदी वोट शेयर के साथ कांग्रेस (43%) से आगे दिखाई दे रही है। बसई और सिनावल में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है, जबकि जिगना में दोनों दलों के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा है। कुल मिलाकर सर्वे कांग्रेस को हल्की बढ़त देता है, लेकिन भाजपा भी मजबूत स्थिति में है। ऐसे में यह उपचुनाव अंतिम मतगणना तक बेहद रोमांचक बना रहेगा।

https://youtu.be/OQWqLlcyHII?si=f0kywGuUF3ZbYOxx

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com