Madhya Pradesh Accident: दमोह में दर्दनाक हादसा, महादेव घाट के पुल से नदी में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

मद्य प्रदेश के दमोह में महादेव पुल से जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर नीचे नदी में जा गिरी। घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
8 died in Mp Accident
8 died in Mp Accident
Published on
Updated on

भोपाल: मध्य प्रदेश में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां दमोह में महादेव पुल से जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर नीचे नदी में जा गिरी। घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसा बनवार मार्ग पर सिमरी गांव के पास से गुजरते वक्त हुआ। घटना की जानकारी मिलते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान 5 घायलों को निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उन्हे जबलपुर रेफर किया गया है।

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में आठ लोगों की जान चली गई है। यह हादसा बनवार मार्ग पर सिमरी गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और घायलों को दमोह जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद पुल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

बांदपुर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार

मृतकों के परिजन गोविंद सिंह ने बताया कि सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। ये अलग-अलग चार पहिया वाहन से बांदकपुर दर्शन के लिए मंगलवार सुबह आए थे। यहां से दर्शन कर वापस गांव लौट रहे थे। बनवार के महादेव घाट पुल से एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नीचे नदी में गिर गई। वाहन में 13 लोग सवार थे उसमें से 8 लोगों की मौत हो गई और 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन्हें हालत गंभीर होने पर ग्रीन कारीडोर के जरिए जबलपुर रेफर किया गया।

पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान

हादसे के बाद कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी भी घटना स्थल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। कलेक्टर कोचर ने बताया कि महादेव घाट के पुल के मोड़ पर दर्दनाक हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बलेरो की रफ्तार अधिक थी। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर ऊंचे पुल से नदी में जा गिरी। कलेक्टर ने मृतकों को शासन की ओर से उचित मुआवजा दिलाने का भी ऐलान किया है।

हादसे में 8 लोगों की मौत

हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। इनमें लौंग बाई, हल्की बाई, संपत बाई, गुड्डी बाई, रचना, नाबालिग बच्ची तमन्ना, शिब्बू और बैजन्ती बाई शामिल हैं। वहीं घायलों की बात करें तो  रज्जो सिंह (55) निवासी पौड़ी, वैभव सिंह (12), आयुष, अंकित, रविंद्र घायल हुए हैं। इनको जबलपुर रेफर किया गया है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com