EXCLUSIVE: MP राज्यसभा उपचुनाव होगा दिलचस्प, हरदीप सिंह के सामने महिला प्रत्याशी को मौका दे सकती है कांग्रेस

Congress Candidate Madhya Pradesh: सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, भाजपा उम्मदीवार हरदीप सिंह पुरी के सामने महिला प्रत्याशी उतार सकती है कांग्रेस। राज्यसभा उपचुनाव होगा दिलचस्प।
MP Congress Women Candidate In Rajyasabha By-Election
हरदीप सिंह पुरी के सामने महिला प्रत्याशी उतार सकती है कांग्रेस(सोर्स- नवभारत डिजाइन इमेज)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • MP राज्यसभा उप-चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, राज्यसभा में उम्मीदवार उतारने की तैयारी में कांग्रेस।

  • हरदीप पुरी के सामने महिला प्रत्याशी उम्मीदवार उतारेगी कांग्रेस।

  • कांग्रेस नेताओं के अंदर शुरू हुआ मंथन।

  • कल तक नाम पर लगा सकती है अंतिम मुहर, कांग्रेस के पास जीत का आंकड़ा नहीं लेकिन उसे बावजूद भी उम्मीदवार उतराने की तैयारी।

  • 2 नवंबर को नामांकन का आखिरी दिन।

MP Congress Women Candidate In Rajyasabha By-Election: राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस बीजेपी उम्मीदवार हरदीप पुरी के सामने महिला प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर पार्टी नेताओं के बीच मंथन शुरू हो गया है और कल तक नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

हालांकि, कांग्रेस के पास जीत के लिए जरूरी संख्या बल नहीं है, इसके बावजूद पार्टी उम्मीदवार उतारने की रणनीति बना रही है। नामांकन की आखिरी तारीख 2 नवंबर है।

महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी कांग्रेस?

सूत्रों की मानें तो मध्य प्रदेश का राज्यसभा उपचुनाव इसलिए भी और ज्यादा दिलचस्प हो सकता है क्योंकि कांग्रेस भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी के सामने महिला उम्मीदवार को मैका दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कल तक कांग्रेस उम्मीदवार के नाम पर लग सकती है मुहर।

भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार

दरअसल, भाजपा नेता एल मुरुगन के सीट खाली करने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। एल. मुरुगन के राज्यसभा और मंत्रालय से इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी ने हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मदीवार के तौर पर मैदान में उतारा है।

MP Congress Women Candidate In Rajyasabha By-Election
BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

12 नवंबर को होना है राज्यसभा सीट पर मतदान

मध्य प्रदेश की खाली राज्यसभा सीट के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। इससे पहले चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समयसीमा में नामांकन दाखिल करना होगा। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दाखिल पर्चों की जांच की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का अवसर मिलेगा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्धारित तारीख पर मतदान कराया जाएगा।

MP Congress Women Candidate In Rajyasabha By-Election
MP में नए DGP की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज; 3 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम सबसे आगे
Navbharat Live
navbharatlive.com