कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता ने 4 शावकों को दिया जन्म, देश में 62 हुई चीतों की संख्या

Kuno National Park Cheetah Birth: कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना की मादा चीता KOMG3 ने चार शावकों को जन्म दिया है। इस सफल प्रसव के बाद देश में चीतों की संख्या 62 हो गई है। इनमें 43 भारत में जन्मे हैं।
cheetah birth
माता चीता KOMG3 ने दिया 4 शावकों को जन्मफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कूनो में बोत्सवाना की मादा चीता KOMG3 ने चार शावकों को दिया जन्म।

  • बोत्सवाना से आई किसी मादा चीता का भारत में यह पहला प्रसव।

  • देश में चीतों की संख्या बढ़कर 62 हुई, इनमें 43 भारत में जन्मे।

Four Cheetah Cubs Born at Kuno National Park : मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर खुशखबरी आई है। बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता KOMG3 ने चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी शेयर की है।

इन नए मेहमानों के आने के साथ ही देश में चीतों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। इनमें 43 चीते भारत में जन्मे हैं। प्रोजेक्ट चीता के लिहाज से इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

बोत्सवाना की मादा चीता पहली बार बनी मां

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के मुताबिक, करीब ढाई साल की मादा चीता KOMG3 ने जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि बोत्सवाना से लाई गई किसी मादा चीता का भारत में यह पहला सफल प्रसव है।

चार महीने से ज्यादा समय से जंगल में रह रही थी KOMG3

मंत्री ने बताया कि KOMG3 पिछले चार महीने से ज्यादा समय से जंगल में रह रही थी। इसके बाद उसने प्राकृतिक परिस्थितियों में शावकों को जन्म दिया। सितंबर 2022 में भारत में चीता पुनर्स्थापन कार्यक्रम शुरू होने के बाद जंगल में दर्ज किया गया यह दूसरा प्रसव है। यह संकेत है कि चीते भारतीय पर्यावरण और प्राकृतिक परिस्थितियों में ढल रहे हैं।

भारत में जन्मे चीतों की संख्या 43 हुई

चार नए शावकों के जन्म के साथ देश में चीतों की कुल संख्या 62 हो गई है। इनमें 43 भारत में जन्मे चीते शामिल हैं। प्रोजेक्ट चीता का उद्देश्य केवल चीतों को भारत लाना नहीं, बल्कि यहां उनके लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर प्राकृतिक परिस्थितियों में उनकी आबादी बढ़ाना भी है।

वनकर्मियों और डॉक्टरों की मेहनत को दिया श्रेय

भूपेंद्र यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रोजेक्ट चीता से जुड़े अधिकारियों, प्रबंधकों, पशु चिकित्सकों और मैदानी वनकर्मियों की मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि चीतों का हर सफल जन्म भारत में उनकी आबादी को दोबारा स्थापित करने की उम्मीद मजबूत करता है। इसके लिए लगातार निगरानी, धैर्य और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

cheetah birth
बालाघाट में पत्नी की खौफनाक वारदात: लेटे हुए पति पर उड़ेला खौलता हुआ तेल, बुरी तरह झुलसा शख्स

कूनो में पहले भी हो चुके हैं कई सफल प्रसव

कूनो नेशनल पार्क में इससे पहले भी चीतों के जन्म की कई उपलब्धियां दर्ज की जा चुकी हैं। नवंबर 2025 में नामीबिया से आई मादा चीता सियाया की बेटी मुखी ने पांच शावकों को जन्म दिया था। फरवरी 2026 में दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता गामिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया।

मार्च 2026 में नामीबियाई चीता ज्वाला पांच शावकों की मां बनी। अप्रैल 2026 में गामिनी की भारत में जन्मी बेटी KGP12 ने खुले जंगल में चार शावकों को जन्म देकर इतिहास रचा। सितंबर 2026 में KGP12 ने दोबारा चार शावकों को जन्म दिया। वहीं अक्टूबर 2026 में भारत में जन्मी KJP21 ने पांच शावकों को जन्म दिया था।