Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कमलनाथ ने कहा- जनता से हो रही सीधी लूट, मुनाफे के बावजूद नहीं दी राहत

KaKamalnath Targets Government: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार और तेल कंपनियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा मुनाफा कमाने के बावजूद कंपनियों ने जनता को राहत नहीं दी।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 26, 2026 | 02:16 PM

कमलनाथ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

KamalNath On Petrol Price Hike: बीते 12 दिनों में देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 4 बार बढ़ोतरी हो चुकी है। 4 बार में पेट्रोल और डीजल करीब 8 रुपए महंगा हो चुका है। ऐसे में आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने X पर पोस्ट कर लिखा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का बहाना बनाकर डीजल, पेट्रोल और CNG की कीमतों में जो वृद्धि की जा रही है, वह सीधे-सीधे सरकार द्वारा जनता की लूट है।

लाखों करोड़ का मुनाफा कमाया

उन्होंने लिखा सरकारी आंकड़े खुद इस बात की गवाही देते हैं कि एक तरफ सरकार डीजल और पेट्रोल पर प्रति लीटर कम से कम 30 रुपए टैक्स वसूल कर रही है। दूसरी तरफ पेट्रोलियम पदार्थ बेचने वाले कंपनियों के खुद के आंकड़े बताते हैं कि इन कंपनियों ने न सिर्फ पिछले कुछ सालों में बल्कि इस साल भी लाखों करोड़ रुपए मुनाफा कमाया है।

सम्बंधित ख़बरें

MP Politics News: दतिया संभावित उपचुनाव बना बीजेपी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’, अंदरखाने तैयारियों में जुटी पार्टी

हाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?

Shivraj Singh Book: अपनापन’ में दिखेगा पीएम मोदी संग 35 सालों का सफर, शिवराज सिंह चौहान की किताब का विमोचन

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन

राहत देने की जगह कंपनियों ने कमाया लाभ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने लिखा पिछली तिमाही में ही तेल कंपनियों ने 28 से 78% तक मुनाफा कमाया है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम थी तब सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करके जनता को राहत पहुंचा सकती थी, लेकिन राहत पहुंचाने के बजाय पेट्रोलियम कंपनियों ने भारी मुनाफा कमाया।

जनता के ऊपर डाला जा रहा बोझ

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी वृद्धि हुई है तो सारा बोझ जनता के ऊपर डाला जा रहा है, जबकि सरकार अपना टैक्स और पेट्रोलियम कंपनियां अपना थोड़ा मुनाफा कम करके देश की जनता को राहत पहुंचा सकती हैं।

ये भी पढ़ें : नौरादेही से पहले गुजरात जाएंगे 4 चीते, कूनो नेशनल पार्क की जगह अब बन्नी ग्रासलैंड बनेगा नया ठिकाना

अखबार की रिपोर्ट में दावा

एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2023 तक 19 महीने में कच्चे तेल के दाम 29% घटकर 77 डॉलर के करीब आ गए थे। इस दौरान तेल कंपनियों ने खूब लाभ कमाया, लेकिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं घटाए। रिपोर्ट में दावा है कि 2023-24 की पहली छमाही में IOCL, BPCL और HPCL का मुनाफा बढ़कर 1.32 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया, लेकिन इन कंपनियों ने इसका लाभ जनता को नहीं दिया और अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता पर बोझ डाला जा रहा है।

Kamalnath targets bjp government over petrol diesel and cng price hike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2026 | 02:16 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Congress
  • Madhya Pradesh News
  • Petrol and diesel prices

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.