ग्वालियर हादसे में 16 मौतों पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, बोले- मृतकों के परिजनों को मिले 25 लाख का मुआवजा

Jitu Patwari AIIMS Bhopal Visit : ग्वालियर हादसे में 16 लोगों की मौत पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा। मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा और घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने की मांग की।
Jitu Patwari meets injured Gwalior accident victims at AIIMS Bhopal
जीतू पटवारी ने घायलों से की मुलाकातफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ग्वालियर हादसे में 16 लोगों की मौत पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा।

  • एम्स भोपाल पहुंचकर घायलों और परिजनों से मुलाकात की।

  • मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग।

  • घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार से उठाने की मांग।

  • हादसे की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग।

Jitu Patwari On Gwalior Accident : ग्वालियर में हुए सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा है। उन्होंने हादसे को प्रशासनिक विफलता का परिणाम बताते हुए मृतकों के प्रत्येक परिवार को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की।

गुरुवार को जीतू पटवारी भोपाल स्थित एम्स पहुंचे। यहां उन्होंने हादसे में घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवारों से भी चर्चा की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

हादसे को बताया प्रशासनिक विफलता

जीतू पटवारी ने कहा कि ग्वालियर हादसे में 16 लोगों की मौत कई परिवारों के लिए कभी न भरने वाला दुख है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट करना पड़ा। उनके मुताबिक, समय रहते उचित व्यवस्थाएं और सतर्कता बरती जाती, तो कई जानें बचाई जा सकती थीं।

प्रदेश में लगातार हो रहे हादसों पर सरकार को घेरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत, बालाघाट हादसे, इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों, सागर शराब कांड और बैतूल में सड़क दुर्घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही ऐसी घटनाएं प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल खड़े करती हैं।

मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख मुआवजा देने की मांग

पटवारी ने सरकार से मांग की कि ग्वालियर हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 25-25 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। साथ ही, घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को केवल आश्वासन देना पर्याप्त नहीं है।

Jitu Patwari meets injured Gwalior accident victims at AIIMS Bhopal
नवभारत की खबर का बड़ा असर: GeM पोर्टल से खरीदी की होगी उच्च स्तरीय जांच! मंत्री प्रतिमा बागरी ने लिया संज्ञान

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

पटवारी ने हादसे की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों और लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करना चाहिए। इस दौरान कांग्रेस नेता मुकेश नायक, सुखदेव पांसे, प्रवीण सक्सेना, अभिनव बरोलिया, विभा पटेल, अभिषेक परमार और अभिषेक शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com