EXCLUSIVE: भोपाल में महिला पत्रकार की मौत के बाद भी भारी वाहनों की आवाजाही जारी, भदभदा चौराहे से गुजर रहे डंपर

Navbharat Live Ground Report: भोपाल के भदभदा चौराहे पर महिला पत्रकार की मौत के बाद भी जारी है भारी वाहनों की आवाजाही, यातायात व्यवस्था और विशेष अनुमति के नियमों पर उठे गंभीर सवाल।
Dumpers Passing Through Bhadbhada Square Bhopal
महिला पत्रकार की मौत के बाद भी वाहनों की आवाजाही जारी (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • भोपाल में महिला पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर हुई थी मौत।

  • हादसे के अगले दिन भी चौराहे से गुजरते दिखाई दिए डंपर और अन्य भारी वाहन।

  • 25 वर्षीय सपना रैपिडो बाइक टैक्सी से अपने ऑफिस जा रही थीं।

  • दूसरी बाइक के अचानक कट मारने से बिगड़ा था रैपिडो चालक का संतुलन।

Dumpers Passing Through Bhadbhada Square Bhopal: राजधानी भोपाल के भदभदा चौराहे पर महिला पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर हुई मौत के बाद भी इलाके में भारी वाहनों की आवाजाही जारी है। हादसे के अगले दिन भी चौराहे से डंपर और अन्य भारी वाहन गुजरते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि शहर के व्यस्त इलाकों में भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर बनाए गए नियमों का कितना पालन हो रहा है और आखिर किन परिस्थितियों में इन वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

मामले को लेकर यातायात पुलिस के एसीपी अजय बाजपेयी ने बताया कि निर्माण कार्यों में लगे वाहनों को विशेष अनुमति दी जाती है। यानी निर्माण कार्य से जुड़े कुछ भारी वाहन अनुमति लेकर शहर में आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि महिला पत्रकार के साथ हुए हादसे के तुरंत बाद संबंधित डंपर को जब्त कर लिया गया था।

रैपिडो से ऑफिस जा रही थीं सपना

दरअसल, 15 नवंबर को भदभदा चौराहे पर 25 वर्षीय महिला पत्रकार सपना कुमारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। सपना रैपिडो बाइक टैक्सी से अपने ऑफिस जा रही थीं। वह भोपाल के एक निजी न्यूज चैनल में काम करती थीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रास्ते में एक दूसरी मोटरसाइकिल के अचानक कट मारने से रैपिडो चालक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठीं सपना सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी जान चली गई।

भारी वाहनों की आवाजाही पर उठ रहे सवाल

इस हादसे के बाद राजधानी भोपाल के भदभदा चौराहे पर भारी वाहनों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि यदि निर्माण कार्यों के नाम पर भारी वाहनों को विशेष अनुमति दी जाती है, तो क्या उनके लिए निर्धारित रूट और समय का सख्ती से पालन कराया जा रहा है? क्या प्रतिबंधित समय में इन वाहनों की आवाजाही की निगरानी होती है?

Dumpers Passing Through Bhadbhada Square Bhopal
कुख्यात अपराधी यासीन मलिक गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार, टीला जमालपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी

यातायात व्यवस्था पर खड़े हुए बड़े सवाल

महिला पत्रकार की मौत के बाद भी उसी इलाके में भारी वाहनों का गुजरना यातायात व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े करता है। अब जरूरत इस बात की है कि पुलिस और यातायात विभाग स्पष्ट करें कि भदभदा चौराहे से किन वाहनों को, किस समय और किन शर्तों पर गुजरने की अनुमति दी गई है।

अब उठ रहे हैं यह बड़े सवाल

  • क्या शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के लिए निर्धारित समय का पालन हो रहा है?

  • निर्माण कार्य के नाम पर विशेष अनुमति देने के क्या नियम हैं?

  • क्या अनुमति प्राप्त वाहनों के लिए रूट निर्धारित किया जाता है?

  • हादसे के बाद क्या भदभदा चौराहे पर भारी वाहनों की निगरानी बढ़ाई जाएगी?

महिला पत्रकार सपना कुमारी की मौत ने एक बार फिर राजधानी की यातायात व्यवस्था और भारी वाहनों के संचालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Dumpers Passing Through Bhadbhada Square Bhopal
सीहोर में न्याय के लिए भटक रही गर्भवती महिला, प्रथम स्थान पर होने के बावजूद आंगनवाड़ी सहायक पद से दरकिनार