भोपाल में 'कॉकरोच जनता पार्टी' की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- यह राजनीतिक पार्टी नहीं, युवाओं का मूवमेंट

CJP Bhopal Press Conference: कॉकरोज जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। CJP ने कहा कि ये कोई पारंपरिक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज उठाने वाला एक यूथ मूवमेंट है।
Cockroach Janta Party Bhopal PC
कॉकरोच जनता पार्टी की PC
Published on
Updated on

Cockroach Janta Party News: राजधानी भोपाल में 'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। पीसी में CPJ के प्रतिनिधियों ने साफ किया कि यह कोई पारंपरिक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज उठाने वाला एक यूथ मूवमेंट है। उनका कहना है कि यह आंदोलन Gen-Z की सोच, समस्याओं और सवालों पर आधारित है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी राजनीतिक पार्टी या व्यक्ति विशेष से नहीं है, बल्कि उस व्यवस्था से है जो सो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में पेपर लीक जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं और जब युवा सवाल उठाते हैं तो उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जाती है।

सवाल पूछने पर अकाउंट ब्लॉक

प्रतिनिधियों ने कहा जब यूथ सवाल पूछता है तो अकाउंट ब्लॉक कर दिए जाते हैं। अब सरकारी संस्थान अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकते। इस दौरान उन्होंने यह भी ऐलान किया कि जल्द ही मध्य प्रदेश की कोर कमेटी घोषित की जाएगी, जो प्रदेश स्तर पर इस मूवमेंट को आगे बढ़ाएगी।

देशभर से संगठन को युवाओं का समर्थन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस अभियान को लेकर पाकिस्तान से बड़ी संख्या में फॉलोअर्स होने के सवाल पर प्रतिनिधियों ने इसे सरकारी प्रोपेगेंडा बताया। उनका कहना था कि आंदोलन को बदनाम करने के लिए इस तरह की बातें फैलाई जा रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया गया कि मूवमेंट के संस्थापक अभिजीत दीपके से उनकी बातचीत हुई है और संगठन को देशभर में युवाओं का समर्थन मिल रहा है।

क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'?

जानकारी के अनुसार 'कॉकरोच जनता पार्टी' कोई वास्तविक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि युवाओं द्वारा शुरू किया गया एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया मूवमेंट है। इसकी शुरुआत कथित तौर पर CJI के एक विवादित बयान के विरोध में हुई थी। इस सटायर पेज की स्थापना 16 मई 2026 को अभिजीत दीपके ने की थी, जो आम आदमी पार्टी के पूर्व सोशल मीडिया रणनीतिकार बताए जाते हैं। कुछ ही दिनों में इस अभियान ने इंस्टाग्राम पर लाखों से ज्यादा फॉलोअर्स जुटा लिए। वहीं इसका आधिकारिक X अकाउंट भारत में ब्लॉक किए जाने के बाद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और युवाओं की आवाज को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com