भोपाल में सनसनीखेज वारदात, PG डॉक्टर ने एक्स गर्लफ्रेंड पर की फायरिंग; कनपटी को छूकर निकली गोली

Bhopal PG Doctor Firing Case: राजधानी भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष, एक पीजी डॉक्टर ने एक्स गर्लफ्रेंड (लेडी डॉक्टर) पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
PG doctor allegedly fires at ex girlfriend in Bhopal
भोपाल में पीजी डॉक्टर ने एक्स गर्लफ्रेंड पर की फायरिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

PG Doctor Shoots Ex Girlfriend Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पीजी डॉक्टर ने अपनी 27 वर्षीय एक्स गर्लफ्रेंड (लेडी डॉक्टर) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गनीमत यह रही कि गोली लेडी डॉक्टर की कनपटी को छूते हुए निकल गई, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला?

थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी के मुताबिक, पीड़ित लेडी डॉक्टर श्वेता ठाकुर मूल रूप से गुजरात की रहने वाली हैं। वह वर्तमान में राजधानी भोपाल के पतंजलि परिसर में रहकर आरकेडीएफ कॉलेज से एमडी की पढ़ाई कर रही हैं। श्वेता घटना से करीब तीन दिन पहले ही अपने कजन अभिषेक ठाकुर के साथ गुजरात से भोपाल लौटी थीं।

बातचीत के बहाने फ्लैट पर आया था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि पीजी डॉक्टर नवीन को यह शक था कि श्वेता किसी अन्य युवक के साथ रिश्ते में (रिलेशनशिप) है। नवीन लगातार उस पर अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था। इसी रंजिश और बातचीत के सिलसिले में वह मंगलवार रात करीब 12 बजे श्वेता के फ्लैट पर पहुँचा था। फ्लैट पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस और विवाद हो गया, जिसके बाद तैश में आकर नवीन ने तीन राउंड फायर कर दिए। इनमें से एक गोली श्वेता की कनपटी को छूकर निकल गई।

PG doctor allegedly fires at ex girlfriend in Bhopal
जीतू पटवारी का मोहन सरकार पर तीखा हमला; बोले- जिस सरकार के पटवारी नहीं सुनते, वह पूरी तरह खटारा है

आत्महत्या की कोशिश और पुलिस कार्रवाई

फायरिंग की इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नवीन ने खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसके सीने और पेट पर चोट के निशान पाए गए हैं, हालांकि पुलिस के मुताबिक उसके शरीर में गोली नहीं मिली है। घायल नवीन को मोतिया तालाब के सामने स्थित एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में इस वारदात में एयर पिस्टल के इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस हथियार की प्रकृति और फायरिंग की अन्य परिस्थितियों की बारीकी से जाँच कर रही है।

PG doctor allegedly fires at ex girlfriend in Bhopal
मैहर में PM श्री स्कूल में जल छिड़काव को लेकर विवाद, भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन; कक्ष के 'शुद्धिकरण' का आरोप
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com