"वोट चोरी कर रही BJP..." भोपाल पहुंचे बालासाहेब थोराट का आरोप; व्यापारियों से रैली में शामिल होने की अपील

Bala Saheb Thorat Statement: भोपाल पहुंचे कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात, वोट बचाओ अभियान के तहत भाजपा पर साधा निशाना। 1 नवंबर की दिल्ली महारैली को लेकर जताई प्रतिबद्धता।
Bala Saheb Thorat accuses BJP of vote theft during Bhopal visit
कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ अभियान की निगरानी के लिए बालासाहेब थोराट भोपाल पहुंचे।

  • थोराट ने भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया।

  • SIR और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर उठाए सवाल।

  • बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों का जिक्र कर कांग्रेस के जनजागरण अभियान की बात कही।

Bala Saheb Thorat Alleges Vote Theft By BJP In Bhopal: मध्यप्रदेश में कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ जनसंपर्क अभियान की निगरानी के लिए महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट भोपाल पहुंचे। नवभारत से खास बातचीत में थोराट ने भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद से ही सत्ता में बने रहने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे को उठाते रहे हैं कि किस तरह वोट चोरी के जरिए सत्ता में बने रहने की कोशिश की जाती है। थोराट ने कहा कि यह आंदोलन केवल राजनीतिक विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के संविधान, लोकतंत्र और नागरिकों के मतदान के अधिकार को बचाने की लड़ाई है।

‘लोकतंत्र की बात करती है BJP, लेकिन काम उसके खिलाफ’

बालासाहेब थोराट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नाम तो लोकतंत्र का लेती है, लेकिन उसके काम लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने जैसे मुद्दों को गंभीरता से देखने की जरूरत है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें भी मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मामले सामने आते हैं।

बिहार और पश्चिम बंगाल का किया जिक्र

थोराट ने बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों के खिलाफ जनजागरण कर रही है। उनके मुताबिक, वोट के अधिकार की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों को बचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

दिल्ली में होने वाली रैली पर क्या बोले थोराट?

दिल्ली में 1 तारीख को प्रस्तावित रैली को लेकर स्थानीय व्यापारियों के विरोध के सवाल पर भी बालासाहेब थोराट ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि त्योहार रैली से आठ दिन बाद है और यह आंदोलन किसी एक राजनीतिक दल के हित के लिए नहीं, बल्कि लोगों के मतदान के अधिकार और देश के भविष्य के लिए है।

थोराट ने रैली का विरोध कर रहे व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें भी इस आंदोलन में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने वोट का अधिकार बचाना हर नागरिक के भविष्य से जुड़ा सवाल है, इसलिए इस मुद्दे पर सभी को साथ आना चाहिए।

Bala Saheb Thorat accuses BJP of vote theft during Bhopal visit
भोपाल के ISBT में 8 बसें जलकर खाक, कैसे लगी आग? अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मध्यप्रदेश में जनसंपर्क के जरिए उठाएगी कांग्रेस मुद्दा

कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ जनसंपर्क अभियान मतदाता सूची, मतदान के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों को जनता के बीच ले जाने पर केंद्रित है। मध्य प्रदेश में इस अभियान की निगरानी के लिए बालासाहेब थोराट की मौजूदगी को पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनसमर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com