बालाघाट में बच्चों की मौत पर सीएम मोहन यादव सख्त, समीक्षा बैठक में दिए लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Balaghat Children Death Case: बालाघाट के आदिवासी अंचलों में बच्चों की मौत पर सरकार का कड़ा रुख, CM मोहन यादव ने बुलाई समीक्षा बैठक, रिपोर्ट सौंपने के दिए निर्देश।
CM Mohan Yadav orders strict action in Balaghat child death case
बालाघाट में हो रही बच्चों की मौत पर सीएम मोहन यादव सख्त(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

CM Mohan Yadav Review Meeting: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के आदिवासी अंचलों में बच्चों की मौत के मामलों को लेकर राज्य सरकार ने गंभीर रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री आवास पर जनप्रतिनिधियों और संबंधित नेताओं के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की।

बैठक में बच्चों की मौत के कारणों की जांच, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और आदिवासी क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रभावित परिवारों तक सरकार की संवेदनाएं पहुंचनी चाहिए और किसी भी स्तर की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पीड़ित परिवारों से मिलने और जमीनी हालात जानने के निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों से सीधे संवाद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनें और सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करें। साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करें।

बच्चों की मौत के कारणों और लापरवाही की होगी जांच

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की मौत के पीछे जो भी कारण हैं, उनकी विस्तृत जानकारी जुटाई जाए। यदि किसी स्तर पर स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन या अन्य एजेंसियों की लापरवाही सामने आती है तो उसकी जानकारी सरकार को तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे क्षेत्र में जाकर तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

CM Mohan Yadav orders strict action in Balaghat child death case
इंदौर: जीतू यादव की बीजेपी में वापसी से घमासान, पार्षद कमलेश कालरा ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिख जताया विरोध

सिकल सेल एनीमिया पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

बैठक में आदिवासी क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया के बढ़ते मामलों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इस बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने निर्देश दिए कि गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने में सहयोग करें।

विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने आदिवासी अंचलों में चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करने और लोगों तक उनका लाभ पहुंचने की स्थिति की जानकारी देने को कहा। बैठक में यह भी तय किया गया कि स्थानीय स्तर पर विकास और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की नियमित समीक्षा कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com