-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bad News For Women Of Madhya Pradesh Money Not Come In Accounts Of 1 Lakh Ladli Behna Due To This Reason
मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बुरी खबर, 1.63 लाख लाडली बहनों के खाते में इस कारण से नहीं आएंगे पैसे
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलती है। इस योजना की शुरुआत करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रत्येक लाभार्थी ...

लाड़ली बहना योजना, कॉन्सेप्ट फोटो
भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं को सश्कत बनाने के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी। एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने साल 2023 में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए इस योजना को लॉन्च किया था। ऐसे में अब साल 2025 की शुरुआत में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है।
दरअसल, मध्य प्रदेश में फिलहाल कुल 2 करोड़ 47 लाख महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ दिया जा रहा है। ऐसे में अब एमपी सरकार की ओर से ऐलान किया गया है कि योजना में लाभ ले रही 1.63 लाख महिलाओं के नाम को हटा दिया जाएगा।
ध्यान देने वाली बात यह है जिन महिलाओं के नाम इस योजना से उन्हीं महिलाओं के नाम हटाए जएंगे, जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा की हो चुकी हैं। इसी वजह से अब इन महिलाओं को लाभार्थी सूची से अलग कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अब ऐसी महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम से मछली तस्करी पर नहीं लग रही लगाम? बारिश में नाव से मछली पकड़ते दिखे लोग
मुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
उज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर घमासान: पंडा समिति का विरोध, रामघाट पर एक घंटे किया जल सत्याग्रह
देवास लव जिहाद केस में युवती के गंभीर आरोप, बोली- पहचान छिपाकर बनाए संबंध, निजी वीडियो से किया ब्लैकमेल
लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त इस दिन होगी जारी
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलती है। इस योजना की शुरुआत करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रत्येक लाभार्थी महिला के खाते में 1000 हर महीने भेजने ऐलान किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस योजना की राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया है। ऐसे में इस मयोजना का लाभ उठाने वाली महिलाएं अब अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। बता दें, अगली किस्त आज ही के दिन 10 जनवरी को जारी की जानी है।
कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर साधा निशाना
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स लाड़ली बहना योजना को लेकर निशाना साधते हुए एक गंभीर आरोप लगाया है। कमलनाथ ने एक्स पर लिखा है कि राज्य में लाडली बहनों से डॉक्टर मोहन यादव सरकार की धोखाधड़ी जारी है। ऐसा लग रहा है जैसे बीजेपी लाडली बहना योजना समाप्त करना चाहती है। 1.63 लाख लाडली बहनें इस योजना से बाहर कर दी गई है। चुनाव से पहले जो बीजेपी लाडली बहनों को 3 हजार रुपया प्रतिमाह देने का वादा कर रही थी, वही बीजेपी अब सम्मान राशि बढ़ाने की जगह लगातार लाडली बहनों की संख्या घटाने में लगी हुई है।
देश की अन्य खबरों की जानकारी पाने के लिए इस लिंक पर टैप करें…
ये महिलाएं लाडली बहना योजना के लिए कर पाएंगी आवेदन
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि मध्य प्रदेश की किसी भी वर्ग की महिलाएं लाडली बहना योजना का लाभ ले पाएंगी। ऐसे में आवेदनकर्ता को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। इस योजना का लाभ शादीशुदा, विधवा, परित्यक्ता एंव तलाकशुदा महिलाएं योजना के लिए पात्र हैं। 21 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी शादीशुदा महिलाएं भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
Bad news for women of madhya pradesh money not come in accounts of 1 lakh ladli behna due to this reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














