- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Angry Mob Torched 11 Vehicles After Road Accident In Singrauli Mp
MP: सिंगरौली में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत के बाद भड़की हिंसा, भीड़ ने 11 वाहन में लगाई आग,
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शुक्रवार हादसे में दो लोगों की मौत के बाद गुस्साएं लोगों ने जमकर बवाल काटा। गुस्साई भीड़ ने 7 बस और 4 हाइवा में आग लगा दी। इससे पूरी तरह अराजकता फैल गई...
- Written By: आकाश मसने

हादसे के बाद भीड़ ने वाहनों को किया आग के हवाले (सोर्स: साेशल मीडिया)
भाेपाल: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शुक्रवार हादसे के बाद गुस्साएं लोगों ने जमकर बवाल काटा। शुक्रवार को कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने 7 बस और 4 हाइवा में आग लगा दी। इससे इलाके में पूरी तरह अराजकता फैल गई। मृतकों की पहचान रामलालू यादव और रामसागर प्रजापति के रूप में की गई है।
घटना सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अमिलिया घाटी की है। दोनों मृतक स्थानीय निवासी बताए जा रहे है। अमिलिया घाटी में सड़क हादसे के बाद मचे बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने हादसे में मारे गए दोनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना स्थल के हालात को देखते हुए कई थानों की पुलिस तैनात की गई। सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला और पुलिस अधीक्षक मनोज खत्री भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Jabalpur News: 100 दिन में 25 चोरियां और जीरो खुलासा! पाटन में फूटा जनता का गुस्सा; थाने के बाहर जताया विरोध
कांग्रेस को बड़ा झटका! मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार की भाजपा में वापसी; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
MP के 1.5 लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट का झटका! TET को लेकर कही बड़ी बात; जानें क्या है पूरा मामला
Bhind News: PM Modi की अपील को दरकिनार करते नजर आए BJP नेता, 50 गाड़ियों के साथ किया जोरदार शक्ति प्रदर्शन
मिली जानकारी के अनुसार जिन वाहनों में भीड़ ने आग लगाई वे उसी कोलमाइंस कंपनी के हैं, जिसके लोडर ट्रक से यह हादसा हुआ था। ये वाहन कोयला परिवहन और कोलमाइंस के कर्मचारियों को लाने-ले जाने के काम में लगे थे। सिंगरौली के एसपी मनोज खत्री ने बताया कि गुस्साई भीड़ वाहनों में आग लगाने के बाद कोलमाइंस की ओर बढ़ रही थी, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ को तितर-बितर कर दिया।
हाइवा से टक्कर के बाद 20 फीट गहरी खाई जा गिरी बाइक
एसपी मनोज खत्री ने बताया कि अमिलिया कोयला खदान से कोयला भरकर कोल यार्ड की ओर जा रहे हाइवा ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया।
हादसे के बाद लोगों ने किया प्रदर्शन
हादसे में दो लोगों की मौत के बाद, मृतकों के परिवारों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया, जो थोड़ी देर बाद हिंसक हो गया। एसपी मनाेज खत्री ने कहा कि “हादसे के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई। भीड़ ने 7 बसों सहित 11 वाहनों को आग लगा दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। भीड़ पर काबू पाने के दौरान कई पुलिसकर्मियों को भी चोट आई।”
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पुलिस ने बवाल और वाहनों में आग लगाने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की बात कही है। एसपी खत्री ने कहा कि हम हादसे और उसके बाद कानून व्यवस्था की स्थिति के संबंध में सभी कानूनी दायित्वों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।
Angry mob torched 11 vehicles after road accident in singrauli mp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMBalaghat News: ‘जीने की आरजू नहीं’, अपने दोनों बच्चों के साथ कुए में कूदा श्याम; मरने से पहले किया भावुक पोस्ट
May 13, 2026 | 10:41 PMखरात प्रकरण में रुपाली चाकणकर को गिरफ्तार किया जाए, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सव्वालाखे की मांग
May 13, 2026 | 10:40 PMKKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी
May 13, 2026 | 10:25 PMकौन होगा केरल का अगला मुख्यमंत्री? विधायक दल की बैठक कल, सीएम की रेस में सबसे आगे ये नाम
May 13, 2026 | 10:19 PMJabalpur News: 100 दिन में 25 चोरियां और जीरो खुलासा! पाटन में फूटा जनता का गुस्सा; थाने के बाहर जताया विरोध
May 13, 2026 | 10:11 PMIPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
May 13, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM













