अब नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में दान संग्रह को लेकर उठे सवाल, कलेक्टर ने गठित की तीन सदस्यीय जांच टीम
Maa Baglamukhi Temple Donation Scam : आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दान संग्रह और वित्तीय व्यवस्थाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर के सौंदर्यीकरण के नाम पर श्रद्धालुओं से की गई दान राशि के उपयोग और हिसाब-किताब को लेकर शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। इधर नेता प्रतिपक्ष ने भी इस मामले में जांच की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर प्रीति यादव ने तीन सदस्यीय संयुक्त जांच दल का गठन किया है। प्रशासन ने जांच टीम को मंदिर परिसर का निरीक्षण कर पूरे मामले की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं।
सौंदर्यीकरण के नाम पर दान संग्रह पर सवाल
जानकारी के अनुसार मां बगलामुखी मंदिर परिसर में रजत (चांदी) सौंदर्यीकरण कार्य के लिए एक गैर-शासकीय समिति द्वारा श्रद्धालुओं से दान संग्रह किया जा रहा था। आरोप है कि समिति ने श्रद्धालुओं से नकद, सोना और चांदी के रूप में दान प्राप्त किया, लेकिन उसके रख-रखाव और उपयोग को लेकर पारदर्शिता नहीं बरती गई। शिकायतों में दान राशि के रिकॉर्ड, उपयोग और उससे जुड़े दस्तावेजों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है।
तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच
कलेक्टर द्वारा गठित जांच दल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बी.एस. सोलंकी को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जिला कोषालय अधिकारी मनीष सोलंकी और नगर परिषद नलखेड़ा की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) मिनी अग्रवाल को सदस्य बनाया गया है।
इन बिंदुओं पर होगी जांच
मंदिर की अधिकृत व्यवस्था के अलावा कोई समानांतर दान संग्रह व्यवस्था संचालित थी या नहीं
श्रद्धालुओं से प्राप्त नकद, सोना और चांदी के दान का पूरा रिकॉर्ड
दान राशि से जुड़े बैंक खातों और वित्तीय दस्तावेजों की जांच
मंदिर प्रबंधन, अधिकारियों या अन्य लोगों की भूमिका और जवाबदेही तय करना
सात दिन में देनी होगी रिपोर्ट
नेता प्रतिपक्ष ने भी उठाए सवाल
इधर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा में दान राशि और आभूषणों को लेकर उठे विवाद पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं के चढ़ावे की सुरक्षा और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सिंघार ने मांग की कि मंदिर की दान व्यवस्था का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
राम मंदिर के चढ़ावे पर डकैती, महाकाल के घर में जमीनों पर कब्जे के बाद अब माँ बगलामुखी मंदिर में भी भक्तों को ठगने के आरोप!
माँ बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा में श्रद्धालुओं के नकद चढ़ावे और सोना-चांदी के आभूषणों में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप इतने गंभीर हैं कि स्वयं जिला प्रशासन… pic.twitter.com/poPPpZy0ny
— Umang Singhar (@UmangSinghar) July 8, 2026
ये भी पढ़ें : सागर में सर्वजीत लोधी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने किया प्रहलाद पटेल के बयान का समर्थन
7 दिनों के अंदर कलेक्टर को सौंपनी होगी रिपोर्ट
प्रशासन ने जांच टीम को सभी जरूरी साक्ष्य जुटाने, संबंधित पक्षों के बयान दर्ज करने और सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपने के निर्देश दिए हैं। मां बगलामुखी मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में दान व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बाद प्रशासन की जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
आगर मालवा में पुलिस का बड़ा एक्शन! कृषि सेवा केंद्र में छप रहे थे 500 के नकली नोट; दो आरोपी गिरफ्तार
Counterfeit Notes Found In Agar Malwa: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कृषि सेवा केंद्र की आड़ में नकली 500 रुपये के नोट तैयार कर रहे थे।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 57 हजार 500 रुपये के नकली नोट, रंगीन प्रिंटर, कटर और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट तैयार करना सीखा था। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अब तक कितने नकली नोट बाजार में खपाए जा चुके हैं और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारी दबिश
आगर मालवा जिले के नलखेड़ा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड स्थित पवार कृषि सेवा केंद्र में नकली नोट बनाने का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दुकान से नरेंद्र सिंह सौंधिया और शुभम सोलंकी को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान एक बैग से 500-500 रुपये के कुल 115 नकली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 57 हजार 500 रुपये बताई गई है।
यूट्यूब से सीखा नकली नोट बनाने का तरीका
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट तैयार करने की तकनीक सीखी थी। इसके बाद वे असली 500 रुपये के नोट को स्कैन कर रंगीन प्रिंटर से उसकी कॉपी निकालते थे। फिर कटर की मदद से नोटों को असली आकार में काटकर तैयार किया जाता था। जांच के दौरान कई नोटों के सीरियल नंबर एक जैसे मिले, जिससे उनके नकली होने की पुष्टि हुई।
प्रिंटर, कटर समेत कई उपकरण जब्त
छापेमारी के दौरान पुलिस ने रंगीन प्रिंटर, कटर और प्रिंटिंग में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री भी जब्त की है। बरामद उपकरणों के आधार पर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कब से इस अवैध गतिविधि में शामिल थे और कितनी मात्रा में नकली नोट तैयार किए गए।
यह भी पढें: खंडवा में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पैरों के निशान से खुला खौफनाक राज; जानें पूरा मामला
बाजार में खपाए गए नकली नोटों की होगी जांच
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 178(3)(5) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि आरोपियों ने अब तक कितने नकली नोट बाजार में चलाए हैं और क्या इस गिरोह से अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल सभी आरोपियों तक पहुंचा जा सके।