महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित है। यह दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां की भस्म आरती के बारे में हर कोई जानता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अकाल मृत्यु से मुक्ति पाने के लिए यहां भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस मंदिर में बॉलीवुड सेलेब्स भी अक्सर आते रहते हैं।