पंचामृत के बिना अधूरी ही होगी बसंत पंचमी की पूजा, इन सामग्रियों से बनाएं असली पंचामृत, और जानिए इसके गुण-धर्म भी

हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ के अवसर पर पंचामृत का भोग अवश्य लगाया जाता हैं। इस बसंत पंचमी पर्व पर आप अपने हाथों से घर पर ही पंचामृत बना कर मां सरस्वती को अर्पित कर सकतें हैं।
पंचामृत के बिना अधूरी ही होगी बसंत पंचमी की पूजा, इन सामग्रियों से बनाएं असली पंचामृत, और जानिए इसके गुण-धर्म भी
पंचामृत बनाने की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Panchamrit Recipe: बसंत पंचमी का पावन त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। 2 फरवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जायेगा। ऐसे में देशभर में बसंत पंचमी की तैयाररियां जोरो-शोरो से हो रही हैं। जैसा कि आप जानते है कि हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ के अवसर पर पंचामृत का भोग अवश्य लगाया जाता हैं।

पंचामृत को पांच चीजों से दूध, दही, घी, शहद और शक्कर को मिलाकर बनाया जाता हैं। साथ ही मंत्रोच्चारण के साथ सरस्वती माता को अर्पित किया जाता हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता हैं।

सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है पंचामृत

आपको बता दें, पंचामृत का सेवन न केवल प्रसाद के तौर पर बल्कि औषधि के रूप में भी किया जा सकता है। जी हां पंचामृत के पांच तत्वों के सेवन को आयुर्वेद में भी हृदय से लेकर त्वचा, बाल और इम्यूनिटी आदि के लिए रामबाण माना गया है।

इस साल बसंत पंचमी पर्व पर आप अपने हाथों से घर पर ही पंचामृत बना कर मां सरस्वती को प्रसन्न कर सकतें हैं। तो आइए बिना देर किए जानते है पंचामृत बनाने की सरल और आसान विधि-

जानिए पंचामृत बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-

250 ग्राम गाय का दूध

2 बड़े चम्मच गाय का ताजा दही

1 बड़ा चम्मच देसी घी

1 बड़ा चम्मच शहद

1 बड़ा चम्मच पिसा हुआ शक्कर

4-5 तुलसी के पत्ते

पंचामृत बनाने की विधि

सबसे पहले आप एक साफ बर्तन में गाय के दूध को डालें।

अब इसमें दही को डालकर अच्छे से मिलाएं।

दही और दूध अच्छे से मिल जाने के बाद इस मिश्रण में घी, शहद और शक्कर को डालकर अच्छे से मिलाएं।

फिर उसके बाद ऊपर से 4-5 तुलसी के पत्ते डाल दें। इसके अलावा अगर आप चाहें तो मखाना और सूखे फल भी डाल सकतें हैं।

अब आपका पंचामृत तैयार है। इसे माता सरस्वती को अर्पित करें और प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com