- Hindi News »
- Lifestyle »
- What Is The Problem Of Brain Bleeding
क्या होती है Brain Bleeding की समस्या ,जानिए इसके लक्षण और कैसे निदान है संभव
- Written By: दीपिका पाल

ब्रेन ब्लीडिंग (सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: हर व्यक्ति का जहां पर स्वस्थ (Health Care) रहना जरूरी होता है फिर भी कई स्वास्थ्य समस्य़ाएं व्यक्ति को घेर ही लेती है। हाल ही में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव आपातकालीन ब्रेन सर्जरी (Brain Surgery) की गई जिससे एक बीमारी का खुलासा हुआ है। इस बीमारी को ब्रेन ब्लीडिंग (Brain Bleeding) कहते है जिसमें व्यक्ति को 15 दिनों तक लगातार असहनीय सिरदर्द होता है। आइए विस्तार से जानते है इस बीमारी के बारे में और इलाज कैसे संभव है…
क्या होती है ब्रेन ब्लीडिंग
इस बीमारी को लेकर क्लीवलैंड क्लिनिक ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह ब्रेन ब्लीड नामक बीमारी एक प्रकार का ऐसा स्ट्रोक है जो रक्त आपके मस्तिष्क और खोपड़ी के बीच इकट्ठा हो जाता है, जिससे आपके मस्तिष्क में ऑक्सीजन बंद हो जाती है. यह तब होता है जब आपके मस्तिष्क में रक्त वाहिका लीक हो जाती है या फट जाती है, जिससे आपकी खोपड़ी के अंदर रक्त जमा हो जाता है और आपके मस्तिष्क पर दबाव पड़ता है, जो आपके मस्तिष्क की कोशिकाओं तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पहुंचने से रोकता है। बीमारी में दिमाग की कोशिकाओं को पर्याप्त ऑक्सिजन नहीं मिलने की वजह से यह समस्या और बढ़ती है।
जानिए क्या है लक्षण
इस ब्रेन ब्लीडिंग नामक बीमारी के लक्षण में सबसे पहला तो असहनीय सिरदर्द ही होता है लेकिन इसके अलावा कई लक्षण आपको प्रभावित कर सकते है..
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! भीषण लू बिगाड़ सकती है आपके शरीर के हार्मोन, ऐसे रखें सेहत का ख्याल, जानिए इसके गंभीर लक्षण
अब घड़ी नहीं, कान की बाली बताएगी आपकी सेहत, Smart Earrings का कमाल कर देंगा आपको हैरान
Yavatmal News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ केयर कैंप आयोजन, 150 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
मोबाइल और टीवी की लत चुरा रही है आपके बच्चे का बचपन? ये आदत बन सकती है बड़ी परेशानी
अचानक झुनझुनी, कमजोरी
-शरीर के एक तरफ सुन्नपन या विशेषकर चेहरे, बांह या पैर में
-जी मचलाना और उल्टी
-भ्रम
-चक्कर आना
-थकान
-निगलने में कठिनाई
-दृष्टि खोना
-गर्दन में अकड़न
-प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता
-संतुलन बनाने में परेशानी
-सांस लेने में कठिनाई
किन कारणों से होती है बीमारी
इस ब्रेन ब्लीडिंग बीमारी को पनपने के कारण कई देखने के लिए मिलते है जैसे आपको कभी विभिन्न कारणों से दर्दनाक चोट, हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड वेसल्स में असामान्यताएं आती है इसे दवाईयों के साथ कम तो किया जा सकता है लेकिन यह स्ट्रोक खतरनाक रूप भी ले सकता है। इस बीमारी के कई मामले देखने के लिए मिलते है जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका में हर साल 795,000 से अधिक लोग स्ट्रोक का अनुभव करते हैं।
जानिए कैसे इलाज है संभव
इस ब्रेन ब्लीडिंग नामक बीमारी से इलाज संभव है जिसमें मस्तिष्क पर दबाव को कम करने और ब्लीडिंग को रोकने के लिए सर्जरी की जाती है। इसके लिए कई तकनीकों का इस्तेमाल करके इलाज संभव किया जाता है। इसमें क्रैनियोटॉमी या न्यूनतम इनवेसिव प्रोसिजर. कुछ मामलों में, लक्षणों को प्रबंधित करने में सहायता के लिए दवाएं या अन्य सहायक उपचार भी दिए जा सकते हैं। इसे ठीक करने के लिए वेंटीलेटर का उपयोग करके ऑक्सीजन थेरेपी दी जाती है।
What is the problem of brain bleeding
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Baramati By-Election Result: सुनेत्रा पवार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, समर्थकों से की जश्न न मनाने की अपील
May 04, 2026 | 04:12 PMसुनेत्रा पवार ने रचा नया कीर्तिमान, देश में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़कर बारामती में फहराया परचम
May 04, 2026 | 04:11 PMपश्चिम बंगाल में BJP की जीत से ढाका में खौफ, बांग्लादेशी सांसद ने जताई लाखों घुसपैठियों को वापस भेजने की आशंका
May 04, 2026 | 04:06 PMSambhajinagar में कचरा केंद्र पर हंगामा: काम रुकवाने और धमकी के आरोप में नेताओं पर NC दर्ज
May 04, 2026 | 04:05 PMभवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पर पहुंची ममता बनर्जी, कहा- मेरे वोट लूटे जा रहे हैं, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 04:02 PM2026 के एकदंत संकष्टी चतुर्थी में ध्यान रखें इन बातों का, वरना पड़ेगा भारी! जानिए पूजा विधि
May 04, 2026 | 03:56 PMइधर बहुमत के करीब पहुंची TVK, उधर विजय के पिता ने कांग्रेस को दिया खास ऑफर, कहा- दोनों को होगा फायदा
May 04, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM














