Year Ender 2025: इस साल अयोध्या से लेकर जगन्नाथ मंदिर तक, खूब चर्चा में रहे ये धार्मिक स्थल

Year Ender 2025: देश के कई धार्मिक स्थल सुर्खियों में रहे। अयोध्या राम मंदिर से लेकर पुरी के जगन्नाथ मंदिर तक, श्रद्धा, पर्यटन और ऐतिहासिक घटनाओं के कारण इन स्थानों पर भक्तों की रिकॉर्ड भीड़ देखी गई।
Year Ender 2025 Religious Places India
राम मंदिर और जगन्नाथ पुरी यात्रा (सौ. फ्रीपिक)
Published on: 
Updated on: 

Popular Religious Places: साल 2025 भारत में पर्यटन की दृष्टि से काफी शानदार रहा है जहां महाकुंभ की वजह से हरिद्वार, अयोध्या, ऋषिकेशन जैसे कई जगहों पर लोगों की भीड़ देखी गई। इस बार लोगों ने पहाड़ों, वादियों और प्राकृतिक नजारों के इतर मंदिरों की सुकून और शांति को चुनना पसंद किया। इस साल देश के कई प्रमुख तीर्थ स्थलों पर न केवल श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड टूटा बल्कि कई ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं हुईं जिन्होंने वैश्विक स्तर पर सुर्खियां बटोरी।

अयोध्या

जनवरी 2024 में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या काफी चर्चा में है लेकिन साल 2025 में नवंबर को हुए विवाह पंचमी पर राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण ने इसे पर्यटकों के लिए और आकर्षक बनाया। इस मंदिर पर पीएम मोदी ने ध्वजारोहण किया जिससे पूरा परिसर भक्तिरस में डूब गया। इस खास मंदिर को आप परिवार के साथ नए साल में घूमने का प्लान कर सकते हैं।

जगन्नाथ रथ यात्रा

हर साल आषाढ़ माह के शु्क्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत होती है। यह यात्रा पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक जाती है। इस भव्य यात्रा को देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। इस दौरान पूरा पुरी भक्तिभाव और उल्लास में डूबा होता है।

गोवा श्रीराम प्रतिमा का अनावरण

इस साल गोवा सिर्फ अपने बीच के लिए ही नहीं बल्कि धार्मिक गौरव के लिए भी चर्चा में रहा। गोवा में भगवान श्रीराम की एक विशाल प्रतिमा का अनावरण किया गया जिसने राज्य के सांस्कृतिक परिदृश्य को बदल दिया। यह प्रतिमा न केवल कला का बेजोड़ नमूना है बल्कि यह गोवा के आध्यात्मिक महत्व को भी दर्शाती है।

साल 2025 में देश के कई धार्मिक स्थलों पर युवा यात्रियों का रुझान बढ़ा है। सोशल मीडिया और बेहतर कनेक्टिविटी ने अनसुने धार्मिक स्थलों को भी मुख्यधारा में ला दिया है।

चाहे अयोध्या का भव्य राम मंदिर हो या दक्षिण भारत का प्राचीन शिवालय साल 2025 ने साबित कर दिया कि भारत की आत्मा उसकी आस्था में ही बसती है। अगर आप इस साल इन जगहों पर नहीं जा पाएं हैं तो नए साल में यहां जाने का संकल्प जरूर लें। जहां पर आपको मन और दिमाग दोनों को सुकून मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com