दुनिया के किस देश में हैं सबसे ज्यादा पहाड़, जानें कौन है टॉप पर

Top Mountain Countries: इस पृथ्वी की खूबसूरती पेड़-पौधे, हरियाली, जंगल, झरने, नदियां और पहाड़ों की वजह से ही है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां पर सबसे ज्यादा पहाड़ पाए जाते हैं। जिसमें भूटान, नेपाल, कजाकिस्तान आदि शामिल हैं।
दुनिया के किस देश में हैं सबसे ज्यादा पहाड़, जानें कौन है टॉप पर
पहाड़ (सौ. फ्रीपिक)
Updated on
mountain countries
दुनिया की खूबसूरती सबसे ज्यादा पहाड़ ही बढ़ाते हैं। कुछ देशों में इतने ज्यादा पहाड़ देखने को मिलते हैं कि उनसे नजरें नहीं हटती हैं। इन देशों का हर एक कोना प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है। इसी तरह दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं जहां पर सबसे ज्यादा पहाड़ पाए जाते हैं।
bhutan
भूटान दुनिया में सबसे आगे है जहां इस देश की 98.8 प्रतिशत भूमि पर्वतीय है। इसकी औसत ऊँचाई 10,000 फीट से भी ज्यादा है। भूटान भारत और चीन के बीच, हिमालय की गहराई में बसा हुआ है।
nepal
हिमालय की ऊँची चोटियों वाले देश नेपाल में दुनिया के कुछ सबसे ऊंचे पहाड़ हैं। जिसमें माउंट एवरेस्ट भी शामिल है। इस छोटे से देश में 7000 मीटर ऊंचे 100 से ज्यादा पहाड़ हैं।
india
भारत भी पहाड़ों के मामले में बाकी देशों से पीछे नहीं है। यहां पर कई जगहों पर हरियाली और पहाड़ ही नजर आते हैं। जिसमें काराकोरम और पश्चिमी घाट शामिल है। यहां पर बर्फ से ढकी चोटियों से लेकर हरे भरे हिल स्टेशन तक अलग-अलग तरह की जगहें हैं।
china
चीन में तिब्बती पठार और तिएन शान जैसी कई बड़ी पहाड़ियां मौजूद हैं। देश में कई कई ऊंची चोटियां हैं जिसमें से एक माउंट एवरेस्ट है जो नेपाल चीन की सीमा पर स्थित है। यहां के प्राकृतिक नजारे इतने शानदार होते हैं कि जाने के बाद वापस आने का मन नहीं करता है।
pakistan
पाकिस्तान के उत्तरी इलाकों जैसे गिलगित बाल्टिस्तान में दुनिया के कुछ सबसे ऊंचे पहाड़ हैं। जिसमें के2 शामिल है। काराकोरम रेंज ट्रेकिंग और माउंटेनियरिंग के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है।
switzerland mountains
यूरोप की छत के नाम से मशहूर स्विट्जरलैंड में आप शानदार पहाड़ों के दृश्य देख सकते हैं। यहां आल्प्स बहुत मशहूर है जिसे देखने दूर दूर से लोग आते हैं। यहां स्कीइंग, हाइकिंग, माउंटेनियरिंग करने का मौका बिल्कुल न गवाएं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com