मध्य प्रदेश में भगवान गणेश के इन प्रसिद्ध मंदिरों के करें दर्शन, जहां हर मुराद होती है पूरी

Famous Lord Ganesha temples MP: मध्य प्रदेश में भगवान गणेश के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस गणेश चतुर्थी इन मंदिरों के दर्शन करने परिवार के साथ जा सकते हैं।
मध्य प्रदेश में प्रसिद्ध गणेश मंदिर के दर्शन करने का बनाएं प्लान, जहां हर दिन भक्तों की लगती है भीड़
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध गणेश मंदिर (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Famous Ganesh Temples: मध्य प्रदेश अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है। यहां पर एक से बढ़कर एक प्राचीन मंदिर हैं जहां पर हर दिन भक्तों की लंबी कतार लगती है। इन मंदिरों में श्रद्धालुओं के दर्शन मात्र से भी उनकी मुरादें पूरी हो जाती हैं। यहां कई ऐसे मंदिर हैं जहां भगवान गणेश विराजमान हैं। दूर दूर से लोग गणपति बप्पा के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करने आते हैं। अगर आप इस गणेश चतुर्थी मध्य प्रदेश के गणेश मंदिरों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो यहां पर जाने का प्लान कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ खास मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

खजराना गणेश मंदिर

मध्य प्रदेश का यह प्रसिद्ध मंदिर इंदौर शहर में स्थित है जो सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है। खजराना गणेश मंदिर के बारे में यह कहा जाता है कि यहां पर सच्चे मन से दर्शन करते हैं और मंडोर की दीवार पर धागा बांधते हैं तो उनकी सभी मुरादें पूरी होती हैं। इस मंदिर का निर्माण होल्कर वंश द्वारा किया गया था।

सिद्धेश्वर गणेश मंदिर

मध्य प्रदेश का यह प्रसिद्ध मंदिर छिंदवाड़ा में मौजूद है जो करीब 250 साल पुराना माना जाता है। यह शहर के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। जहां पर हर समय भक्तों की भीड़ लगती है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि भक्त यहां सच्चे मन से हवन व पूजा पाठ करते हैं तो उनकी मनोकामनाएं पूरी होती है।

चिंतामण गणेश मंदिर

यह मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है जो बहुत ही पवित्र माना जाता है। उज्जैन में ज्यादातर लोग महाकाल के दर्शन करने आते हैं लेकिन अगर आप गणेश उत्सव पर घूमना चाहते हैं, तो यहां मौजूद चिंतामण मंदिर जा सकते हैं।

माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण करने भगवान गणेश खुद पृथ्वी पर आए थे। इसके अलावा यह भी मान्यता है कि भगवान राम ने वनवास के दौरान इस मंदिर की स्थापना की थी। गणेश चतुर्थी पर यहां खास आयोजन किया जाता है और भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं।

मध्य प्रदेश के इन प्रसिद्ध गणेश मंदिर के दर्शन करने आप परिवार के साथ जा सकते हैं। माना जाता है कि यहां पर दर्शन करने से सभी दुख दर्द दूर हो जाते हैं। भगवान गणेश की इन प्रतिमाओं को देखकर आपका मन बहुत प्रसन्न हो जाएगा। यहां हर साल गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com