रोगों से मुक्ति दिलाता है भगवान शिव का यह अनोखा मंदिर, जानें क्यों चढ़ाई जाती है झाड़ू

हिंदू धर्म में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जिनसे जुड़ी कई मान्यताएं और कहानियां प्रचलित हैं। इन मंदिरों में लोग अलग-अलग प्रसाद अर्पित करते हैं। लेकिन भारत में एक ऐसा मंदिर है जहां पर भगवान शिव को झाड़ू चढ़ाई जाती है।
रोगों से मुक्ति दिलाता है भगवान शिव का यह अनोखा मंदिर, जानें क्यों चढ़ाई जाती है झाड़ू
रोगों से मुक्ति दिलाता है भगवान शिव का यह अनोखा मंदिर, जानें क्यों चढ़ाई जाती है झाड़ू
Published on
Updated on

मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर में शिवलिंग का आधार पाताल में है इस वजह से इसे पातालेश्वर महादेव मंदिर कहा जाता है। कहा जाता है कि इसकी गहराई को नापने के लिए कई बार इसे उखाड़ने की कोशिश भी की गई है लेकिन इसे कोई हिला नहीं सका है। इस मंदिर में सदियों से दूध के साथ भगवान शिव को झाड़ू चढ़ाने की परंपरा है। कहा जाता है कि इस मंदिर की स्थापना साल 1902 हुई थी। इस मंदिर में साल में दो बार मेला भी आयोजित होता है।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

क्यों चढ़ाई जाती है झाड़ू

माना जाता है कि भगवान शिव को इस मंदिर में झाड़ू चढ़ाने से त्वचा संबंधित रोग दूर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस मंदिर में चमत्कारी शक्तियां हैं जिससे रोग ठीक हो जाते हैं। रोगों से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव के भक्त झाड़ू चढ़ाते हैं। इस मंदिर में सोमवार के दिन भारी भीड़ होती है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com