सर्दियों में लॉन्ग ड्राइव पर जाने पहले जरूर करें ये काम, जल्दबाजी में हो सकती है समस्या

Winter Travel Tips: सर्दियों के समय घूमने में मजा तो काफी आता है लेकिन कई बार अधूरी प्लानिंग मजा खराब कर सकती है। अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं तो कुछ चीजों का हमेशा ध्यान रखें जिससे सफर मजेदार और आरामदायक बन सके।
सर्दियों में लॉन्ग ड्राइव पर जाने पहले जरूर करें ये काम, जल्दबाजी में हो सकती है समस्या
ट्रैैवल टिप्स (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on
long drive in winter
सर्दियों में लॉन्ग ड्राइव का प्लान बनाना जितना रोमांचक होता है उतना ही सावधानी भी रखनी पड़ती है। ठंड के समय गाड़ियों का इंजन, टायर, बैटरी और ब्रेकिंग सिस्टम पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है। इस वजह से लंबी यात्रा पर जाने से पहले कुछ चीजों को चेक करना जरूरी है जिससे हमारा सफर आसान, आरामदायक और बिना रुकावट के पूरा हो सके।
travel tips
सर्दियों के समय ट्रैवल के दौरान अगर आप बाइक चला रहे हैं तो विंटर वियर का खास ख्याल रखना चाहिए। ऊनी कपड़ों के बजाय थर्मल वियर का विकल्प बेस्ट रहेगा। बाइक पर यह वजन कम करने में मदद करेगा। अगर आप कार से जा रहे हैं तो भी गर्म कपड़े जरूर रखें।
long drive car
लंबी यात्रा के दौरान एक्स्ट्रा टायर रखना जरूरी है। आपातकालीन स्थिति में गैरेज तक जल्दी पहुंचने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा आपको ठंड में कार को धक्का नहीं लगाना पड़ेगा।
long drive winter
बर्फीली जगहों पर यात्रा करना चाहते हैं तो अपने पास वाटरप्रूफ कपड़ों को साथ रखना न भूलें। क्योंकि ऐसे समय में आपको तेज बर्फ पूरी तरह से भीगा सकती है।
long drive for winter tips
कार या बाइक से ट्रैवल कर रहे हैं तो पूरे दस्तावेजों के साथ चलना चाहिए। इससे आप किसी भी परेशानी में नहीं पड़ेंगे। ड्राइविंग लाइसेंस, कार बीमा, पीयूसी सर्टिफिकेट और आरसी जरूर रखें।
long drive tips
लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं तो अपने साथ कम से कम फर्स्ट एड किट जरूर रखें। जिसमें टेप, कॉटन, मलहम, पेन किलर आदि रखा हो। इसकी आपको किसी भी समय जरूरत पड़ सकती है।
long drive
यात्रा पर निकलने से पहले वाहन को अच्छे से साफ कर लें। गाड़ी के सभी इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल पार्ट की जांच करा लें। यात्रा के दौरान फिसलन भरी सड़क पर इमरजेंसी ब्रेक लगाने से बचें। इसके अलावा मोबाइल की बैटरी खत्म हो जाए तो एक पावरबैंक साथ रखें।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com