

चेन्नईः गर्मियों की छुट्टियों में कई लोग परिवार के साथ बाहर घूमने जाते है। अगर आप भी इन छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहें हैं तो, आज हम आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प लेकर आए हैं।आपके घूमने के लिए तमिलनाडु बहुत अच्छा विकल्प है। यहां की संस्कृती और इतिहास हर किसी के मन को भा जाता है।
तमिलनाडु भारत के प्रसिद्ध राज्यों में से एक हैं। यह राज्य अपनी संस्कृति और इतिहास के लिए जाना जाता है। तमिलनाडु भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। राज्य के सभी शहर ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हैं। ऐसे में तमिलनाडु की यात्रा आपको शानदार अनुभव दे सकती है। तो आइए जानते हैं घूमने जाने के लिए तमिलनाडु के 5 सबसे अच्छे शहरों के बारें में
भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक रामेश्वरम प्रमुख तीर्थ स्थल है, जहां पर रामेश्वर मंदिर, अग्नि तीर्थ, धनुषकोडी और पंचमुखी हनुमान मंदिर हैं।यहां पर हर साल लाखों की संख्या में दर्शन करने पहुंचते हैं।