गर्लफ्रेंड के साथ ऊटी की रोमांटिक जगहों का करें दीदार, जहां शूट हुई है बॉलीवुड फिल्में

कपल्स के लिए तमिल नाडु का खूबसूरत हिल स्टेशन ऊटी एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन रहेगा। यहां की कई जगहों को घूम सकते हैं जहां पर बॉलीवुड फिल्में भी शूट हो चुकी हैं। यहां पर जाकर आपको बहुत मजा आने वाला है।
गर्लफ्रेंड के साथ ऊटी की रोमांटिक जगहों का करें दीदार, जहां शूट हुई है बॉलीवुड फिल्में
ऊटी में घूमने की जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

हरियाली से ढकी वादियां, ठंडी हवा और खूबसूरत नजारों के बीच बसा हिल स्टेशन सिर्फ नेचर लवर्स के लिए ही नहीं बल्कि रोमांटिक कपल्स के लिए भी जन्नत से कम नहीं है। गर्मी के समय गर्लफ्रेंड के साथ खास और यादगार ट्रिप के लिए ऊटी घूमने का प्लान किया जा सकता है। यह कपल्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। ऊटी की कुछ जगहों पर फिल्मों की शूटिंग भी हुई है जिसे आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

तमिलनाडु के नीलगिरी पहाड़ियों में स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन ऊटी प्राकृतिक सुंदरता और ठंडे मौसम की वजह से प्रसिद्ध है। इसे क्वीन ऑफ हिल स्टेशन भी कहा जाता है। जिसकी वजह से पर्यटक यहां आना पसंद करते हैं। अगर आप पार्टनर के साथ ऊटी की जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो जून या जुलाई का महीना बेस्ट रहेगा। यहां की कई जगहों पर फिल्मों की शूटिंग भी हुई है।

डोड्डाबेट्टा पीक

ऊटी का सबसे फेमस पिकनिक स्पॉट जो खूबसूरत झील और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां पर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, ये जवानी है दीवानी और राज जैसी कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। पार्टनर के साथ यहां झील के किनारे नौका विहार का आनंद लिया जा सकता है।

ऊटी लेक

ऊटी लेक एक कृत्रिम झील है जो शहर के बीचों बीच बनी है। पर्यटक यहां पर आना पसंद करते हैं क्योंकि यहां बोटिंग होती है। यहां पर कपल्स झील के किनारे घूम सकते हैं। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, राज, आनाकानी जैसी फिल्मों में इस जगह को दिखाया गया है। पार्टनर के साथ यहां यादगार पल बिताए जा सकते हैं।

ऊटी लेक

नीलगिरी माउंटेन रेलवे

यह जगह ऊटी को कोयंबटूर से जोड़ने का काम करता है। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है। इस खूबसूरत जगह नीलगिरी पहाड़ियों के बीच से गुजरती है। बॉलीवुड फिल्म दिल से का गाना छैंया छैंया इस रेलवे पर फिल्माया गया है। जिसे आपको एक बार जरूर विजिट करना चाहिए।

बोटेनिकल गार्डन

मैने प्यार किया फिल्म में ऊटी के इस बोटेनिकल गार्डन को दिखाया गया है। यह बगीचा शहर के बाहर स्थित है। यहां पर कई तरह के फूल और पौधे देखे जा सकते हैं। कपल्स के लिए यह जगह परफेक्ट रहेगी।

इन जगहों के अलावा ऊटी में कई पर्यटन स्थल है जहां पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। लॉज रिज और एलिसन रिज आदि जगह बॉलीवुड के दीवानों के लिए बेस्ट है। यहां पर आकर तस्वीरें लेना न भूलें। इस जगह की खूबसूरती देख यहां बार बार आने का मन करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com