गर्मियों में हनीमून के लिए जाना चाहते हैं रोमांटिक जगह, बजट ट्रिप के लिए चुनें ये डेस्टिनेशन

गर्मियों में अक्सर कपल्स के लिए यह चुनौती होती है कि वह हनीमून के लिए कौन सी डेस्टिनेशन चुनें। ऐसे में हम आपको शानदार और बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे जो कपल्स के लिए गर्मियों में एकदम परफेक्ट रहेगी।
गर्मियों में हनीमून के लिए जाना चाहते हैं रोमांटिक जगह, बजट ट्रिप के लिए चुनें ये डेस्टिनेशन
गर्मियों में हनीमून के लिए जाना चाहते हैं रोमांटिक जगह, बजट ट्रिप के लिए चुनें ये डेस्टिनेशन
Published on: 
Updated on: 
जिन लोगों की शादी गर्मियों में होती है उनके लिए हनीमून ट्रिप प्लान करना आसान नहीं होता है। क्योंकि ऐसे सीजन में ज्यादातर जगहों पर गर्मी से हाल बेहाल रहता है। इसके लिए आप किसी ठंडी और प्राकृतिक जगह को चुन सकते हैं। इसके अलावा हनीमून बजट में हो इसके लिए भी कई लोग चिंता करते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी जगह बताने जा रहे हैं जहां पर आप बजट में शानदार हनीमून प्लान कर सकते हैं। यह जगह भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में शामिल है।

जीरो पॉइंट

गर्मियों में सिक्किम की युमथांग घाटी घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर ऊंचे ऊंचे पहाड़ और प्राकृतिक दृश्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हिमालय की पर्वत श्रृंखला बहुत ही मनोरम नजारा पेश करती है इसमें कंचनजंगा भी शामिल है। यहां का तापमान माइनस में रहता है जिसकी वजह से लोग हनीमून के लिए इसे चूज कर सकते हैं। इसके अलावा आप गंगटोक और दार्जिलिंग भी जा सकते हैं।

जीरो पॉइंट पहुंचने के लिए गंगटोक से ट्रेन या फ्लाइट ली जा सकती है जहां से आप आसानी से युमथांग की यात्रा कर सकते हैं। युमथांग से करीब 13 किमी का सफर तय करके एक घंटे में जीरो पॉइंट पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा यहां पर आप हनीमून पैकेज भी बुक कर सकते हैं।

तवांग

अरुणाचल प्रदेश का तवांग गर्मियों में घूमने का मजेदार ऑप्शन है। यहां का ठंडा मौसम और खूबसूरत मठ पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अप्रैल के महीने में यहां का तापमान करीब 14 से 12 डिग्री तक रहता है। जिसकी वजह से यहां पर लोग घूमने आते हैं। तवांग भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मठ भी है। यहां पर प्राकृतिक नजारों का लुत्फ लेने के लिए यात्रा की जा सकती है।

तवांग के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं है। गुवाहाटी से तवांग 450 किमी की दूरी पर है। दिल्ली से गुवाहाटी ट्रेन का किराया कम है जिसे आप बजट ट्रिप के लिए चुन सकते हैं। कपल्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

कैसे बना सकते हैं बजट फ्रेंडली ट्रिप

कपल्स बजट फ्रेंडली ट्रिप के लिए कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं जिससे उनका बजट गड़बड़ाएगा नहीं। इसके लिए सबसे पहले यात्रा के लिए ट्रेन की टिकट बुक कर सकते हैं। यह एयरलाइन्स की तुलना में सस्ता होता है। इसके अलावा होटल की बुकिंग पहले से ही कर लें जिससे ज्यादा पैसे न देने पड़ें। इसके अलावा किसी भी जगह पर ऑफ सीजन में जाना वहां पर मजेदार होता है क्योंकि इस समय भीड़ नहीं होती है। साथ ही आप वहां पर रेंट पे स्कूटी ले सकते हैं जिससे ज्यादा जगह कवर की जा सकती हैं।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com