

उदयपुर की पहचान उसके सुंदर झीलों, शाही महलों और शांत वातावरण से होती है। वहां की झील पिछोला शहर की आत्मा जैसी है जहां नाव की सवारी करने पर ठंडी हल्की हवा और पानी की लहरों का संगम आपको रोमांचित कर देता है।
नए साल पर शांति और सुकून की तलाश में हैं तो राजस्थान के इस खूबसूरत शहर को विजिट करने का प्लान करें। यहां पर आप दोस्तों, परिवार, पार्टनर या अकेले भी ट्रिप कर सकते हैं। साथ ही यह जगह आपके बजट में भी रहेगी। अगर आपको बजट की चिंता है तो यह जगह परफेक्ट रहेगी।