

बेंगलुरु की हलचल भरी ज़िंदगी से थोड़ा वक्त निकालकर अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो एक रोमांटिक रोड ट्रिप से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। हरियाली से ढकी वादियां, शांत झीलें और पहाड़ों के बीच सफ़र करने का अपना ही मज़ा है।
बेंगलुरु के आसपास कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां तक की ड्राइव न सिर्फ़ रोमांचक होती है, बल्कि रास्ते भर मिलने वाले नज़ारे आपको दीवाना बना देंगे। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे बेंगलुरु की कुछ बेहतरीन रोड ट्रिप डेस्टिनेशंस, जो आपके रिश्ते में नई ताजगी भर देगी।बेंगलुरु के आसपास इन जगहों पर रोड ट्रिप प्लान की जा सकती है। इससे कपल्स के बीच रिश्ते मजबूत होंगे और एक दूसरे के समय समय बिताने का भी मौका मिलेगा। यहां पर बिताया हुआ हर एक पल यादगार बन जाएगा। बिना सोचे गाड़ी स्टार्ट करें और निकल जाएं।