नागपुर में लोनावाला जैसी हरी भरी वादियों और प्राकृतिक सुंदरता की सैर करना चाहते हैं, तो सेमिनार हिल्स जा सकते हैं। लोनावला जैसा सुकून और खूबसूरत नजारे यहां भी देखने को मिल सकते हैं। शहर से कुछ किमी दूर इस हिल स्टेशन पर ठंडी हवाओं और प्राकृतिक नजारों का अनुभव किया जा सकता है। पार्टनर के साथ घूमने के लिए यह जगह एकदम बेस्ट है।