भारत के सबसे खूबसूरत गांव जो दिखाएंगे आपको जन्नत का नजारा, बैग पैक कर बना लें घूमने का प्लान

Beautiful Villages in India: भारत में घूमने के लिए कई ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक जगह है लेकिन इनमें से सबसे बेहतरीन और अनोखे भारत के गांव हैं। भारत के कुछ खूबसूरत गांव को हर किसी को एक बार घूमना चाहिए।
भारत के सबसे खूबसूरत गांव जो दिखाएंगे आपको जन्नत का नजारा, बैग पैक कर बना लें घूमने का प्लान
भारत के खूबसूरत गांव (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on
beautiful villages in india
भारत अपने इतिहास, संस्कृति और खूबसूरत विविधताओं की वजह से जाना जाता है। गांव भारत की पहचान है जिसकी खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। अगर आप भारत को करीब से जानना चाहते हैं, तो यहां के कुछ बेहतरीन और खूबसूरत गांव को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
Takdah village
पश्चिम बंगाल का तकदाह गांव बहुत ही प्यारा और खूबसूरत है। यह दार्जिलिंग जिले में स्थित है। यहां की खूबसूरती किसी का भी मन मोह लेती है। पर्यटक यहां ट्रैकिंग करने के लिए आते हैं। ऊंचे पहाड़ और चाय के बागान इस गांव की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।
malana village
हिमाचल प्रदेश का मलाना गांव प्रकृति की गोद में बसा है जिसकी वजह से इसकी सुंदरता दोगुनी हो जाती है। मलाना गांव प्राकृतिक नजारे और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां पर दोस्तों या पार्टनर के साथ एकांत में समय बिताना आ सकते हैं।
sikkim village
लाचुंग सिक्किम का सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध गांव है जहां हर साल पर्यटक आते हैं। सिक्किम घूमने का प्लान है तो तिब्बत बॉर्डर के पास लाचुंग गांव की सैर जरूर करें। यहां आसपास चारों तरफ बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़, सेब, आडू और खूबानी के बाग नजर आएंगे।
rajasthan village
राजस्थान घूमने का प्लान है तो यहां का सबसे शानदार गांव खिमसर एक बार जरूर विजिट करें। इस जगह का नजारा आपको दीवाना बना देगा। मरुस्थल से घिरा यह गांव जीप या ऊंट की सवारी के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर गांव की संस्कृति और सुंदरता को करीब से महसूस कर सकते हैं।
kerala village
केरल का इडुक्की गांव भी प्राकृतिक वादियों से घिरा होता है। ऐसे में यहां घूमने का मजा बहुत ही अलग अनुभव देता है। यहां की खासियत हरियाली, पहाड़ी इलाके, झरने और चाय के बागान हैं जिसे देखने लोग दूर दूर से आते हैं।
nagaland village
नागालैंड का खोनोमा गांव भी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां पर टेरेस फार्मिंग, नागा संस्कृति और ट्रेडिशनल आर्किटेक्चर का मजा ले सकते हैं। सितंबर में इस जगह पर घूमने का मजा ही कुछ ओर है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com