नेपाल की राजधानी काठमांडू दुनिया के सबसे शानदार शहरों में से एक है। यहां पर मौजूद मंदिर, स्तूप और ऐतिहासिक धरोहरें पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। यहां पर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने विदेशों से लोग आते हैं। यह हिंदू आस्था का प्रमुख तीर्थ स्थल है।