Gir National Park में जंगल सफारी होगी मजेदार, लेकिन घूमने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

गिर नेशनल पार्क में ज्यादातर लोग जंगल सफारी का आनंद लेने जाते हैं। यह एक ऐसी जगह जहां पर नेचर लवर्स जाना पसंद करते हैं। लेकिन यहां पर जाने से पहले कुछ बातों को जानना जरूरी है नहीं तो आपको समस्या भी हो सकती है।
Gir National Park में जंगल सफारी होगी मजेदार, लेकिन घूमने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
Gir National Park में जंगल सफारी होगी मजेदार, लेकिन घूमने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
Published on
Updated on

Gir National Park Gujarat: प्रकृति से प्यार लगभग हर व्यक्ति को होता है। कोई नेचर लवर होता है तो कोई एनिमल लवर है। अगर आप भी इन चीजों के शौकीन हैं तो घूमने के लिए भी अक्सर इसी तरह की जगहों का प्लान करते होंगे। अगर ऐसा है तो आज का यह आर्टिकल आपके बहुत काम आ सकता है। भारत में कई ऐसी जगह है जहां पर प्रकृति और जानवरों का अनोखा संगम देखने को मिलता है। इसके लिए कई लोग जंगल सफारी का मजा लेने नेशनल पार्क घूमने जाते हैं। इसके लिए गिर नेशनल पार्क एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यहां पर आपको शेर और चीते घूमते हुए मिल जाएंगे। लेकिन यहां पर जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

गिर नेशनल पार्क जाने से पहले ध्यान रखें ये बातें

गिर नेशनल पार्क में ज्यादातर लोग जंगल सफारी का आनंद लेने जाते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले ऑफलाइन या ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। यहां पर आकर भी आप बुकिंग करवा सकते हैं। जंगल सफारी का समय सुबह 6.30 बजे का है वहीं दूसरा राउंड दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक का है।

घूमने का सही समय क्या है?

जंगल सफारी घूमने के लिए बहुत जरूरी है सही समय का चुनाव किया जाए। इसके बिना सारी ट्रिप का मजा फीका हो सकता है। यहां पर आप बदलते मौसम में घूमने का प्लान कर सकते हैं क्योंकि इस समय जंगली जानवर निकलते हैं जिन्हें देखा जा सकता है। यहां पर घूमने का सही समय अक्टूबर या नवंबर है। वहीं फरवरी और मार्च के महीने में भी यहां घूमना सही माना जाता है। इसके अलावा मानसून में जून से सितंबर तक के लिए पार्क बंद कर दिया जाता है। यहां पर आपको एशियाई शेर, चीता और अन्य जंगली जानवर देखने का मौका मिलेगा। टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

कैसे पहुंचे गिर नेशनल पार्क

गिर नेशनल पार्क गुजरात में स्थित है जिसकी दूरी भारत के अन्य राज्यों से ट्रेन या फ्लाइट के जरिए तय की जा सकती है। अगर आप फ्लाइट से जा रहे हैं तो राजकोट में किशोर कुमार गांधी एयरपोर्ट तक फ्लाइट करें। यहां से गिर नेशनल पार्क सिर्फ 160 किमी है। गिर के सबसे नजदीकी एयरपोर्ट दीव है जो 110 किमी दूर है। यहां से आप टैक्सी या बस के जरिए पार्क जा सकते हैं। इसके अलावा पास का रेलवे स्टेशन जूनागढ़ है। इसके अलावा आप कार से भी ट्रैवल कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com