बिना प्लानिंग की ट्रिप को बनाना है परफेक्ट, तो अपनाएं ये आसान ट्रैवल हैक्स

Last Minute Travel Hacks: अक्सर लंबे समय से की गई प्लानिंग पूरी नहीं हो पाती है तो ऐसे में हमें घूमने के लिए लास्ट मिनट प्लान बना लेना चाहिए। ऐसा करना कई बार चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन कुछ हैक्स और प्लानिंग की मदद से ट्रैवल को आसान बनाया जा सकता है।
बिना प्लानिंग की ट्रिप को बनाना है परफेक्ट, तो अपनाएं ये आसान ट्रैवल हैक्स
ट्रैवल टिप्स (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on
travel hacks
कभी-कभी हम प्लानिंग करते रहते हैं और ट्रिप किसी न किसी वजह से कैंसिल हो जाती है। लेकिन कई बार अचानक बनाए हुए प्लान सक्सेसफुल हो जाते हैं। ऐसे में हमारे पास तैयारी करने के लिए ज्यादा समय नहीं बचता है। इस समस्या को सुलझाने के लिए प्रॉपर मैनेजमेंट और सही पैकिंग आपकी ट्रिप को परफेक्ट बनाने में मदद करेगी। आइए, जानते हैं इन आसान टिप्स के बारे में जो आपके सफर को आसान और मजेदार बना सकती हैं।
travel luggage tips
बिना तैयारी के ट्रिप करना है तो सबसे पहले पैकिंग का ध्यान रखें। अपने साथ ज्यादा सामान ले जाने से बचें जिससे भारी सामान की वजह से सफर में समस्या न हो। अपने साथ कपड़े, जरूर दवाइयां, चार्जर, पावर बैंक, ट्रैवलिंग के लिए छोटी ट्रॉली साथ में रखें। इसके अलावा पानी की बोतल और हल्का स्नैक्स बजट फ्रेंडली ट्रिप के लिए बहुत जरूरी है।
travel tips
अगर आप अचानक किसी भी जगह ट्रैवल प्लान करते हैं तो ऐसे में ऑनलाइन होटल, बस या ट्रेन की बुकिंग तुरंत कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी ट्रैवल एजेंट की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल ऐप्स और वेबसाइट से आसानी से आप उस जगह की जानकारी ले सकते हैं।
travel with friends
नई जगह पर जाने के लिए लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है जो बजट फ्रेंडली ट्रिप के लिए अच्छा होता है। यहीं पर आपको ट्रैवल का असली एक्सपीरियंस होता है। वहां, किसी लोकल गाइड से जानकारी कम समय में ज्यादा जगहों को घूमने का मौका दे सकता है। इसके अलावा आप यूट्यूब पर उस जगह से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
travel ideas
किसी भी जगह पर जाने के लिए अपने साथ कैश और डिजिटल पेमें दोनों को रखें। क्योंकि कई बार नेटवर्क या एटीएम की समस्या यात्रा में असुविधा का कारण बन सकती है। इसलिए डिजिटल पेमेंट के साथ कैश भी जरूर रखें जिससे आपको दूर दूर तक भटकना न पड़े।
how to travel unplanned
बिना प्लानिंग की ट्रिप का फायदा यह है कि इसमें कई सरप्राइज होते हैं। ऐसे में आप अपने आपको कंट्रोल करने से बचें और उस समय का भरपूर आनंद लें। यही यादें आपको लंबे समय तक खुशी देती हैं। इस तरह की ट्रिप पर दोस्तों का साथ में ले जाना अक्सर मजेदार होता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com