धरती की इस जगह पर मौजूद है 'स्वर्ग का दरवाजा', सीढ़ियां चढ़कर दिखता है अद्भुत नजारा

चीन के हेवन्स गेट माउंटेन एक अनोखा पर्वत है। इसके ऊपर जाने के लिए लोगों को 999 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। बता दें कि नेशनल पार्क के अंदर तियानमेन माउंटेन मौजूद है यहां से स्वर्ग का दरवाजा नजर आता है।
धरती की इस जगह पर मौजूद है 'स्वर्ग का दरवाजा', सीढ़ियां चढ़कर दिखता है अद्भुत नजारा
स्वर्ग का दरवाजा (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Heaven Gate Mountain: दुनिया में बहुत ही अनोखी और अद्भुत जगह पाई जाती हैं। जहां के नजारे इतने सुंदर होते हैं कि इनसे नजरे हटा पाना मुश्किल होता है। इसके अलावा कुछ जगहें ऐसी भी हैं जो अपनी खूबसूरती और रहस्य की वजह से काफी फेमस है। ये जगहें सबका ध्यान अपनी ओर खींचती है। आज हम आपको एक ऐसी जगह बताने वाले हैं जिसे धरती पर स्वर्ग का दरवाजा कहा जाता है। यह चीन में मौजूद है। जिसे देखकर लोग अलग अनुभव करते हैं।

चीन के हेवन्स गेट माउंटेन एक अनोखा पर्वत है। इसके ऊपर जाने के लिए लोगों को 999 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। बता दें कि नेशनल पार्क के अंदर तियानमेन माउंटेन मौजूद है यहां से स्वर्ग का दरवाजा नजर आता है। यह चीन के हुनान प्रांत के झांगजियाजी में स्थित है। इसे लोग स्वर्ग का दरवाजा या हेवन्स गेट माउंटेन भी कहते हैं। इस पर पहुंचने के लिए आपको कई सारी सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी। जहां से खूबसूरत नजारा दिखता है। एक बार आप यहां आ गए तो वापस जाने का मन नहीं करेगा।

जानकारी के अनुसार इस जगह पर पहुंचने के लिए टूरिस्ट केबल कार के अलावा सड़कों और ग्लास स्काईवॉक का सहारा भी लिया जाता है। इस जगह को देखने के लिए आप भी जा सकते हैं। ज्यादातर लोग यहां पर पहुंचने के लिए केबल का सहारा लेते हैं। इसकी मदद से आधे घंटे में ही 4000 फीट से अधिक ऊंचाई पर पहुंचा जा सकता है।

समुद्र तल से ऊंचाई

चीन में मौजूद तियानमेन गुफा की ऊंचाई समुद्र तल से करीब 5 हजार फीट है। यहां से दुनिया का सबसे सुंदर और शानदार नजारा दिखता है। हर साल यहां पर लाखों पर्यटक इस खूबसूरती को निहारने के लिए आते हैं। जानकारी के मुताबिक करीब 253 ईस्वी में इस पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट गया था। जिसके बाद इस गुफा का निर्माण हुआ। इसके लंबाई 196 फीट है और चौड़ाई 187 फीट है। ज्यादा ऊंचाई पर होने की वजह से यह बादलों से घिरा रहता है। जिसकी वजह से इसे स्वर्ग का दरवाजा कहा जाने लगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com