नागपुर में स्थित दीक्षाभूमि प्रसिद्ध और पवित्र बौद्ध स्मारक है। इसी जगह पर 14 अक्टूबर 1956 को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ने अपने अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। जहां पर हर साल बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यहां पर एक स्तूप, बोधि वृक्ष और बुद्ध प्रतिमा है। इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर आप परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।