दुधवा-किशनपुर टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से नया टूरिज्म सीजन शुरू, देखें सफारी चार्ज और ऑनलाइन बुकिंग की जानकारी

Dudhwa National Park Safari: आज से नया टूरिज्म सत्र का आगाज हो चुका है। ऐसे में दुधवा-किशनपुर टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की खासा भीड़ होने लगी है।
Dudhwa National Park Safari charges
दुधवा-किशनपुर टाइगर रिजर्व में नया टूरिज्म सीजन शुरूसोर्स: दुधवा नेशनल पार्क आधिकारिक वेबसाइट
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • आज से नया टूरिज्म सत्र का हुआ आगाज

  • दुधवा-किशनपुर टाइगर रिजर्व में लोगों की भारी भीड़

  • dudhwanationalpark.com पर करें बुकिंग

  • भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए है अलग-अलग शुल्क

Dudhwa National Park Safari Charges: लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क और किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य में 1 नवंबर से नया टूरिज्म सीजन शुरू हो चुका है। आज से यहां वन्य प्रेमियों की चहल पहल बढ़ गई है। कई सैलानियों को पहले ही दिन बाघ के दीदार भी हुए।अभयारण्य के खूबसूरत नजारे देख रहे सैलानी

किशनपुर सेंचुरी में बाघों की अच्छी मौजूदगी के चलते यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। खास बात ये है कि बाघ को उसके प्राकृतिक आवास में देखने की चाह पर्यटकों को यहां खींच लाती है।

इसके अलावा यहां हिरण, चीतल, सांभर, नीलगाय और कई प्रजातियों के पक्षियों को देखने का भी मौका मिलता है। जंगल में सफारी के दौरान पेड़ों के बीच से गुजरते रास्ते, पक्षियों की आवाज और वन्यजीवों की हलचल सैलानियों को रोमांचित करती है।

Dudhwa National Park Safari
दुधवा-किशनपुर टाइगर रिजर्व सफारी के लिए ऑनलाइन बुकिंगसोर्स: उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट

दुधवा जाने से पहले इन बातों का ख्याल रखें

दुधवा-किशनपुर टाइगर रिजर्व जाने से पहले पूरी प्लानिंग कर लें। यदि आप अपने फैमिली या दोस्तों के साथ घूमने जा रहे हैं तो आपको खुद के साथ-साथ अपनों का भी ख्याल करना है।

बता दें कि यहां घूमने के लिए 2 शिफ्ट निर्धारित है। सुबह यानी पहली शिफ्ट साढ़े 6 से 10 बजे तक है। वहीं दूसरी शिफ्त शाम को ढाई बजे से साढ़े 5 बजे तक की है।

Dudhwa National Park Safari में Online Booking

अगर आप दुधवा-किशनपुर टाइगर रिजर्व की सैर करना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश इकोटूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट dudhwanationalpark.com पर जाएं। होम पेज पर आपको बहुत सारे पैकेज दिखेंगे।

जैसे- दुधवा फन दूर, दुधवा हॉलीडे टूर, दुधवा एडवेंचर टूर आदि। Book Now पर क्लीक करें। जिसके बाद एक नया इंटरफेज खुलकर आएगा। जहां से आप ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते हैं।

ऐसे ही जो भी टूर का आनंद आप लेना चाहते हैं उसका आनंद ले सकते हैं। ध्यान रखें कि ऑनलाइन बुकिंग के दौरान आधार कार्ड, पेन कार्ड या पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। बुक किए गए टिकट को अपने साथ रखें। इसे एंट्री गेट पर दिखाना अनिवार्य है।

Dudhwa National Park Safari charges
नक्सल खौफ से जंगल एडवेंचर तक! बस्तर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में पहली बार सफारी आज से शुरू

Dudhwa National Park Safari Charges लिस्ट

दुधवा-किशनपुर टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए भारतीय और विदेशी पर्यटकों के शुल्क अलग- अलग रखे गए हैं। यानी अगर आप भारतीय मूल के हैं तो कम पैसों में सफारी का आनंद ले सकते हैं।

दुधवा (Dudhwa Jeep Safari Charge) में जीप सफारी शुल्क की बात करें तो भारतीयों के लिए किराया 6,500 प्रति सफारी है। सफारी के दौरान एक जीप में अधिकतम 6 वयस्क और 2 बच्चे शामिल होंगे।

वहीं, विदेशी पर्यटकों के लिए 28,300 प्रति सफारी शुल्क तय किया गया है। जिनमें एक जीप में अधिकतम 4 व्यक्ति एक साथ सफारी का आनंद ले सकते हैं। वहीं विभागीय काउंटर या टूरिज्म प्रेमिसिज के अनुसार, वाहन शुल्क लगभग 4000 से 5000 प्रति वाहन रहता है।

Dudhwa National Park Safari charges
ताजमहल के बाहर विदेशी पर्यटकों से ठगी; जल्दी एंट्री के नाम पर मांगे पैसे, एक आरोपी गिरफ्तार! देखें वीडियो

हाथी सफारी शुल्क (Dudhwa Elephant Safari Charges)

उत्तर प्रदेश के दुधवा-किशनपुर टाइगर रिजर्व में हाथी सफारी शुल्क की बात करें तो भारतीयों के लिए 6,000 प्रति हाथी और विदेशी पर्यटकों के लिए 59,000 प्रति हाथी निर्धारित है।