Christmas 2025: इन देशों में क्रिसमस मनाने का अनोखा अंदाज कर देगा हैरान

Christmas Destinations: क्रिसमस दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन हर देश की अपनी परंपराएं इसे बेहद खास बना देती हैं। कहीं विशाल फायर फेस्टिवल होता है तो कहीं दिलचस्प फूड रिवाज़।
Christmas 2025: इन देशों में क्रिसमस मनाने का अनोखा अंदाज कर देगा हैरान
क्रिसमस (सौ. फ्रीपिक)
Updated on: 
christmas 2025
क्रिसमस का जश्न कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है जो विदेशों में बहुत शानदार तरीके से मनाया जाता है। अलग-अलग देशों में क्रिसमस यूनिक ढंग से मनाया जाता है जिसे आप जानकर हैरान रह जाएंगे। कहीं पर हलवा बनता है तो कहीं बच्चों को केक या चॉकलेट नहीं बल्कि कोयला दिया जाता है।
christmas in england
इंग्लैंड में क्रिसमस पर बच्चों को सेंटा या करीबी लोग केक, चॉकलेट देते हैं। लेकिन वहीं शरारती बच्चों को क्रिसमस पर स्टॉकिंग्स में कोयला दिया जाता है।
christmas countires
बेल्जियम में क्रिसमस पर तरह-तरह की मिठाई बनाई जाती है लेकिन इस दिन खास पाव रोटी तैयार की जाती है। इस पाव रोटी को पीटा कहा जाता है। इसमें सिक्के रखकर पकाते हैं। कहते हैं कि जिसको सिक्के वाली रोटी मिलती है वह लकी होता है।
christmas in greece
ग्रीस में क्रिसमस सेलिब्रेशन 25 दिसंबर से 6 जनवरी तक चलता है जिसे कालीकांतज़ारी नाम की जाति के लोग मनाते हैं। यहां पर पारंपरिक तरीके से बोट सजाई जाती है। बच्चों को उपहार मिलते हैं। 12 दिनों तक शरारती बौनों से बचने के लिए घर में आग जलाई जाती है।
christmas celebration
स्विट्जरलैंड में क्रिसमस पर जुलूस निकाला जाता है और लोग काऊ बेल्स पहनकर परेड में भाग लेते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से पुरी आत्मा दूर रहती हैं। परेड के दौरान लोग खूब शोर भी मचाते हैं।
christmas unique celebration
चेक रिपब्लिक में क्रिसमस मनाने का तरीका थोड़ा यूनिक है। यहां अविवाहित महिलाएं शादी की इच्छा से क्रिसमस के दिन अपने कंधे से जूता फेंकती हैं। अगर जूते की उंगलियां दरवाजे की ओर घूमी तो माना जाता है कि उनकी शादी जल्दी होगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com