नए साल पर इन देशों में कर सकते हैं बजट ट्रिप, खूबसूरती देख बार-बार आने का करेगा मन

Budget Trip Countries: नए साल पर बजट में विदेश घूमने का प्लान बुरा नही्ं है। दोस्तों या परिवार के साथ कुछ सस्ते और खूबसूरत देशों को आप नए साल की ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर हमेशा के लिए यादें संजो सकते हैं।
नए साल पर इन देशों में कर सकते हैं बजट ट्रिप, खूबसूरती देख बार-बार आने का करेगा मन
इंटरनेशनल ट्रिप (सौ. फ्रीपिक)
Updated on
international trip
साल 2025 कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है और ऐसे में कई लोग ट्रिप की प्लानिंग करने में लगे हैं। लेकिन ये तय करना मुश्किल हो जाता है कि नए साल पर कौन सी जगह बजट के हिसाब से सही रहेगी। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी इंटरनेशनल डेस्टिनेशन बताने जा रहे हैं जहां पर आप बजट न्यू ईयर ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। इन जगहों पर यादगार समय बिताने एक बार जरूर जाएं।
bhutan
भूटान को लैंड ऑफ हैप्पीनेस कहा जाता है। यहां पर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का प्लान किया जा सकता है। शांति और प्राकृतिक सुंदरता की गोद में बसी यह जगह एकदम बजट फ्रेंडली है। भारतीयों लोगों के लिए यह जगह इसलिए भी बेस्ट है क्योंकि यहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है। कम बजट में इंटरनेशनल टूर करना चाहते हैं भूटान जाने का प्लान कर सकते हैं।
thailand
आइलैंड ऑफ जेम्स नाम से फेमस श्रीलंका बहुत ही खूबसूरत जगह है। भारत का पड़ोसी देश कम बजट में ट्रिप के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यहां पर बीच, प्राचीन मंदिर, नेचुरल जगहों का मजा लिया जा सकता है। कोलंबो, कैंडी और गॉल जैसे शहरों पर शानदार समय बिताया जा सकता है। यहां पर आप एला रॉक, सिगिरिया रॉक और याला नेशनल पार्क में समय बिता सकते हैं।
vietnam
वियतनाम घूमने के लिए नए साल का समय सबसे बेस्ट रहेगा। यहां पर एक बार जरूर जाना चाहिए। हो ची मिन्ह सिटी, हनोई और हाँ लॉन्ग बे जैसी जगहों पर बहुत मजा आएगा। कम खर्च में लोकल चीजों का मजा और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा देखने लायक है। साल 2026 में दोस्तों या परिवार के साथ विदेश की ट्रिप पर यहां जा सकते हैं।
srilanka
थाईलैंड भारतीयों की फेवरेट इंटरनेशनल डेस्टिनेशन है। यहां पर बैंकॉक, फुकेट और पटाया जैसे जगहों पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। इन जगहों पर जाकर न्यू ईयर का सेलिब्रेशन बहुत मजेदार  रहेगा। स्ट्रीट फूड, नाइट मार्केट्स और बीच पार्टीज के लिए यह जगह एकदम बेस्ट है। थाईलैंड पर आपको वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी आसानी से मिल जाएगी।
indonesia
विदेश की ट्रिप करना चाहते हैं तो इंडोनेशिया जाने का मन बना सकते हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए इस इंटरनेशनल डेस्टिनेशन से बेहतर कुछ नहीं है। यहां पर वॉटरफॉल और मंदिरों का लुत्फ ले सकते हैं। यहां पर कई बजट रिसॉर्ट्स हैं जहां पर आप आराम से समय बिता सकते हैं। ये देश दुनिया के फेमस टूरिस्ट स्पॉट में शामिल हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com