काठमांडू का गार्डन ऑफ ड्रीम्स नहीं देखा तो क्या देखा, पशुपतिनाथ होते हुए यहां भी जरूर जाए घूमने

नेपाल के काठमांडू के पशुपतिनाथ के दर्शन करने का प्लान बना रहे है, तो काठमांडू की इन बेहद खास जिनमें जगहों में घूमना बिल्कुल भी मिस मत करना। यहां पहुंचने के लिए नेपाल का त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा है। यहां से दिल्ली और बैंकॉक के रास्ते आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां घूमने के लिए मई से सितंबर के बीच का समय बेहतर रहता है।
काठमांडू
काठमांडू (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on
Bhaktapur Durbar Square
भक्तापुर दरबार स्क्वायर – काठमांडू में स्थित भक्तापुर दरबार स्क्वायर प्राचीन वास्तुकला और सांस्कृतिक धरोहर का अद्भुत उदाहरण है। यहां की वास्तुकला बेहद ही आकर्षक है जो पर्यटकों को बहुत लुभाती है।
Garden of Dreams
गार्डन ऑफ ड्रीम्स – काठमांडू शांति और सुंदरता का स्थल है। गार्डन ऑफ ड्रीम्स अपने शांत वातावरण और अपनी अद्भुत खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, गार्डन ऑफ ड्रीम्स में आप आराम कर सकते हैं।
National Museum of Nepal
राष्ट्रीय संग्रहालय – नेपाल का राष्ट्रीय संग्रहालय स्वयंभूनाथ की पहाड़ियों के रास्ते में स्थित लोगों और पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। यहां पर पुरानी कलाकृतियों के अलावा राजाओं के स्मृतिचिह्नों और हाल ही में इस्तेमाल किए गए हथियारों को रखा गया है।
काठमांडू दरबार स्क्वायर
काठमांडू दरबार स्क्वायर - काठमांडू दरबार स्क्वायर ऐतिहासिक महलों और मंदिरों का समूह है। साथ ही काठमांडू दरबार स्क्वायर एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है।
थमेल
थमेल – काठमांडू में स्थित थमेल पर्यटकों के लिए एक जीवंत क्षेत्र है। यह एक मार्केट है जहां आप खूब शॉपिंग कर सकते है साथ ही यहां भोजन का आनंद लिया जा सकता है।
पशुपतिनाथ मंदिर
पशुपतिनाथ मंदिर – पशुपतिनाथ हिंदू धर्म का एक प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। काठमांडू जाए तो यहां दर्शन करना बिल्कुल न भूलें।
स्वयंभूनाथ (मंकी टेम्पल)
स्वयंभूनाथ (मंकी टेम्पल) – स्वयंभूनाथ को मंकी टेम्पल के नाम से भी जाना जाता है। स्वयंभूनाथ मंदिर पहाड़ी पर स्थित है। यह मंदिर, अद्भुत दृश्य और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com