नागपुर में शाम का समय बिताने के लिए बेस्ट हैं ये जगह, पाएंगे शांति और सुकून

Best Places to Visit in Nagpur: महाराष्ट्र के खूबसूरत शहरों में से एक नागपुर घूमने और समय बिताने के लिए एकदम परफेक्ट जगह है। यहां पर झील, झरने, प्राकृतिक दृश्य, मंदिर, ऐतिहासिक स्थल सबकुछ देखने को मिल जाएगा। यहां पर कुछ जगहें शाम के समय घूमने के लिए बेहतरीन है।
नागपुर में शाम का समय बिताने के लिए बेस्ट हैं ये जगह, पाएंगे शांति और सुकून
नागपुर में घूमने की जगह (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on
nagpur
दिनभर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बाद अगर आप शांति और सुकून की तलाश हैं, तो नागपुर की कुछ खास जगहे आपके लिए परफेक्ट रहेगी। शाम के समय ये जगहें न सिर्फ खूबसूरत नजारों से मन मोह लेती है बल्कि मानसिक सुकून और ताजगी का भी अहसास कराती है। दोस्तों के साथ समय बिताना हो या अकेले शांति पाना, नागपुर की ये जगह आपकी शाम खास बना देंगी।
futula lake
नागपुर की सबसे प्रसिद्ध फुटाला लेक पर जब शाम के समय पानी पर सूरज की किरण और रंग बिरंगी लाइट्स पड़ती है तो यह दृश्य दिल को सुकून देने वाला है। यहां का फव्वारा और झील किनारे का माहौल शाम को समय बिताने के लिए परफेक्ट है।
garden
शाम के समय शांत वातावरण की तलाश में हैं तो अंबाझरी लेक और गार्डन की सैर की जा सकती है। यहां पर आप गार्डन में भी घूम सकते हैं। साथ ही लेक के किनारे बैठकर मन को रिलैक्स कर सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए ये बेहतरीन जगह है।
ramtek hills
शहर से थोड़ी दूरी तय करके आप रामटेक हिल्स घूमने का प्लान कर सकते हैं। यह जगह शाम के वक्त समय बिताने के लिए बहुत ही अच्छी है। यहां पर डूबते हुए सूरज का नजारा लोगों को आकर्षित करता है। सुकून की तलाश में यहां पर कई लोग आते हैं।
lata mangeskar usical garden
लता मंगेशकर म्यूजिकल गार्डन भारत की स्वर कोकिला के नाम पर बना है। यह गार्डन संगीत प्रेमियों के लिए खास है। यहां सूर्यास्त के समय बहुत ही खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है। यह गार्डन म्यूजिकल थीम पर बना है जो काफी सुंदर है।
nagpur tourist places
नागपुर में शाम बिताने के लिए कई खूबसूरत और शांत जगह है। यहां पर आप दिनभर की थकान को भूलकर रिलैक्स कर सकते हैं। झील के किनारे बैठकर शांति का आनंद लेना हो या गार्डन में टहलना, हर जगह अपनी अलग ही ताजगी और खुशी का अहसास कराती है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com