भारत के इन राज्यों में दशहरा की रौनक देख खुश हो जाएगा मन, समय निकालकर जरूर बनाएं प्लान

Dussehra 2025: भारत के कई राज्यों में दशहरा का त्यौहार अलग-अलग अंदाज में मनाया जाता है। इस खास अवसर पर भारत के कुछ प्रसिद्ध राज्यों में दशहरा पर घूमने का प्लान कर सकते हैं जहां आपको खूब मजा आएगा।
भारत के इन राज्यों में दशहरा की रौनक देख मन हो जाएगा खुश, काम से वक्त निकालकर देखें उत्सव
दशहरा उत्सव (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Dussehra Celebration 2025: शारदीय नवरात्रि की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। फिलहाल सभी लोग मां दुर्गी की पूजा और उनके स्वागत में व्यस्त हैं। नौ दिनों तक मां के नौ स्वरूपों की पूजा के बाद दशहरा मनाने की परंपरा है। इस वर्ष दशहरा का पर्व 2 अक्टूबर यानी गांधी जंयती के दिन मनाया जाएगी। इस दिन ऑफिस या घर से समय निकालकर छुट्टियों का मजा लेने बाहर जा सकते हैं।

अगर आप इस विजयदशमी पर कहीं बाहर जाना चाहते हैं तो भारत के कुछ राज्य इसके लिए परफेक्ट साबित होंगे। यहां पर विजयदशमी का पर्व देखने के साथ-साथ कई बेहतरीन जगहों को देखा जा सकता है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में दशहरे की रौनक काफी अलग और अनोखी होती है। यहां अलग-अलग जगह रामलीला का आयोजन होता है। वाराणसी में दशहरा को रावण वध, रावण पोड़ी और विजय दशमी के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर घूमने का प्लान किया जा सकता है।

कर्नाटक

कर्नाटक में दशहरा की धूम काफी अलग होती है। पूरे राज्य में शारदीय नवरात्रि से दशहरा की तैयारियां शुरू हो जाती है। यहां पर मैसूर में दशहरा पर कई कार्यक्रम होते हैं जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक कार्यक्रम, नृत्य और संगीत होता है।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पूरे देश में मशहूर है जहां आप विजयदशमी का उत्सव देखने जा सकते हैं। यहां पर दशहरा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। बंगाल में विजयादशमी को बिजॉय दशमी कहा जाता है। यहां पर जुलूस निकालकर मां दुर्गा की विदाई दी जाती है।

राजस्थान

राजस्थान में विजयदशमी का त्योहार देखने दोस्तों के साथ जा सकते हैं। यहां कोटा में विजयादशमी पर खास मेला लगता है जहां रावण का पुतला जलाया जाता है। यहां पर जेठी समाज अखाड़े में मिट्टी का रावण बनाकर उसे पैरों से कुचला जाता है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में भी दशहरा पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। यहां कुल्लू में खासतौर पर पारंपरिक तरीके से दशहरा मनाई जाती है जो ऐतिहासिक महत्व रखती है। वादियों के बीच त्योहार का मजा लेने परिवार या दोस्तों के साथ जा सकते हैं।

भारत की इन शानदार जगहों पर दशहर का भव्य उत्सव देखने का मजा ही कुछ ओर है। यहां पर दशहरा देखने के बाद आप बार-बार आने का मन बनाएंगे। पारंपरिक चीजों और रावण दहन को देखकर दिल खुश हो जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com