रोजाना हम सभी भागदौड़ भरी जिंदगी जीते हैं जिसके बाद थककर बिस्तर पर सो जाते हैं। लेकिन कभी-कभी मन में यह ख्याल आता है कि जिंदगी से कुछ वक्त चुराकर समुद्र की लहरों के बीच शांति और सुकून के पल बिताने चाहिए। ऐसे में भारत के ऑफबीट बीच एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकते हैं। गोवा, केरल और महाराष्ट्र जैसी जगहों पर प्रसिद्ध बीच हैं लेकिन वहां पर्यटकों की काफी भीड़ रहती है।