तमिलनाडु का प्रसिद्ध हिल स्टेशन कोडाइकनाल पहाड़ी स्टेशनों की राजकुमारी के नाम से जाना जाता है। यहां पर घूमने के लिए आप किसी भी समय आ सकते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांत झीलें, घने जंगल और आकर्षक नजारे लोगों को काफी पसंद आते हैं। दोस्तों के साथ इस जगह पर घूमने का मजा एकदम अलग है।