-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- To Remove Poverty Do This Trick With Cloves This Navratri You Can Get Rid Of Other Problems Along With Planetary Defects
दरिद्रता दूर करने के लिए इस नवरात्रि करें लौंग वाला यह टोटका, ग्रह-दोष के साथ अन्य समस्याओं से भी ऐसे मिल सकती है मुक्ति
- Written By: नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 22 मार्च से शुरू हो चुका है। यह पावन पर्व 30 मार्च तक रहेगा। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा आराधना की जाती है। मां दुर्गा की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा कर शक्ति, सुख, समृद्धि और शांति प्राप्त करने का अवसर हैं। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, चैत्र नवरात्रि में आप कुछ ज्योतिष उपायों से ग्रह दोषों को शांत कर सकते हैं, धन के संकट को दूर कर सकते हैं या आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं। आइए जानें तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से चैत्र नवरात्रि में लौंग के आसान उपायों के बारे में-
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, आपके कार्य सफल नहीं हो रहे हैं तो चैत्र नवरात्रि में पूजा के समय जब आप आरती करें तो आरती के दीपक में या कपूर के साथ दो लौंग डाल दें। इससे नकारात्मकता दूर होगी और कार्य सफल होगा।
सम्बंधित ख़बरें
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
यवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए एक लाल रंग के कपड़े में 5 पीली कौड़ियां और 5 लौंग को बांध दें। उसे धन स्थान पर रख दें। इसके अलावा पीले कपड़े में दो लौंग बांधकर तिजोरी में रख दें। कहते हैं, इससे दरिद्रता दूर होती हैं। घर में सुख और समृद्धि के लिए मां दुर्गा की पूजा करते समय फूल वाले दो लौंग अर्पित करें। माता रानी की कृपा से आपका कल्याण होगा।
कार्य में सफलता के लिए चैत्र नवरात्रि के समय में हनुमान जी की आरती तेल के दीपक से करें। उसमें दो लौंग डाल दें। आप चमेली या सरसों के तेल का उपयोग कर सकते हैं। नवरात्रि का महापर्व मां दुर्गा का प्रसन्न करने के साथ ही अपनी शक्तियों को जागृत करने का भी पर्व है। नवरात्रि में बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए भी लौंग का टोटका किया जा सकता है।
नवरात्रि में मंगलवार या शनिवार को हनुमानजी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उस दीपक में लौंग का एक जोड़ा डाल दें। फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें। उसके बाद हनुमानजी की मूर्ति से बात करने के लहजे में अपनी समस्या या फिर अपनी मनोकामना बताएं। ऐसा माना जाता है बजरंगबली के दरबार में आपकी सुनवाई जल्द होगी। यदि आपकी कुंडली में राहु और केतु ग्रह का दोष है, आप इससे परेशान हैं तो नवरात्रि में 9 दिनों तक शिवलिंग पर लौंग चढ़ाएं। ऐसा करने से राहु-केतु का दोष दूर होगा। ये दोनों ग्रह शांत होंगे।
To remove poverty do this trick with cloves this navratri you can get rid of other problems along with planetary defects
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMयवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
Jul 02, 2026 | 02:43 PMEPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
Jul 02, 2026 | 02:39 PMसम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
Jul 02, 2026 | 02:38 PMएसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
Jul 02, 2026 | 02:37 PMकेतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Jul 02, 2026 | 02:37 PMभोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










