- Hindi News »
- Lifestyle »
- To Remove Calcium Deficiency Include These Things In Your Diet Bone Will Get New Life
कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में इन चीज़ों को करें शामिल, हड्डी को मिलेगी नई जान
- Written By: नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: ये तो सभी जानते हैं कि, ‘कैल्शियम’ (Calcium) हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि, कैल्शियम की कमी (Calcium Deficiency) से हड्डियां कमजोर होने के साथ-साथ दांतों से जुड़ी दिक्कतें, नाखून टूटना और चक्कर आना आदि भी हो सकता है। इसलिए कैल्शियम (Calcium) की पर्याप्त मात्रा डाइट में जरूर होनी चाहिए। जानकारों की मानें तो, हड्डियों और दांतों में शरीर का 99 फीसदी कैल्शियम पाया जाता है। वहीं 1 फीसदी कैल्शियम शरीर के अन्य मुख्य कार्यों में मदद करता है।
इसलिए अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हुई तो आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आमतौर पर महिलाओं में कैल्शियम की कमी ज्यादा होती है। तो आइए जानें कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए किन चीजों का सेवन करें।
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin D Deficiency: धूप में बैठने के साथ-साथ इन चीजों से पूरी हो सकती है विटामिन-D की कमी
देश के लिए एक और ख़तरा: भारत में ‘हॉट नाइट्स’ ने छीनी नींद, रातों की तपिश बढ़ा रही हैं बीमारियां
Medicines Buffer Stock: मानसून से पहले स्वास्थ्य अलर्ट; दुर्गम गांवों के लिए दवाओं का बफर स्टॉक अनिवार्य
सिंथेटिक पनीर पर सरकार सख्त, FSSAI ने लगाया बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, रद्द होगे 1,000 कंपनियों के लाइसेंस
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, हरी सब्जियों में भरपूर विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। आप हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स, ब्रोकली को अपने भोजन में शामिल करें। बीन्स और ब्रोकली में काफी मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है।
लगभग 100 ग्राम दूध में ही 125 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। अगर फैट कंटेन्ट की चिंता ना हो तो आप रोजाना एक गिलास गाय का दूध (Milk) पी सकते है। यह आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करेगा। दही का सेवन भी किया जा सकता है।
सीफूड में भी कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। साथ ही इसमें ओमेगा-फैटी एसिड पाया जाता है। इसके लिए सीफ़ूड जैसे सैल्मन, टूना, मेकरेल का सेवन कर सकते हैं। सीफूड के सेवन से कैल्शियम की कमी दूर हो जाती है। बादाम में कैल्शियम भी पाया जाता है। रोज बादाम खाने से आप शरीर में काफी हद तक कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।
जानकारों के अनुसार, गुड़ को अलग-अलग तरह से खाया जाता हैं। आपको यह जान कर शायद हैरानी हो, लेकिन 100 ग्राम गुड़ 1638 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता हैं। रोजाना थोड़ा गुड़ खाने पर भी आपको कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा मिल सकती हैं।
प्रोटीन से भरपूर होने के साथ ही अंकुरित मूंग कैल्शियम से भी भरपूर होती हैं। इसे सलाद बनाकर या फिर अंडे के साथ भी खाया जा सकता हैं। यह शरीर का वजन घटाने के लिए भी जानी जाती है।
To remove calcium deficiency include these things in your diet bone will get new life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vitamin D Deficiency: धूप में बैठने के साथ-साथ इन चीजों से पूरी हो सकती है विटामिन-D की कमी
May 06, 2026 | 04:16 PMकानूनी पचड़ों में फंसी I-PAC, तो अखिलेश यादव ने तोड़ दिया करार; जानें सपा के इस फैसले के पीछे की असली वजह
May 06, 2026 | 04:14 PMEkta Kapoor ने अक्षय कुमार को बताया इंडस्ट्री का असली हीरो, कहा- इनकी मेहनत से चलता है सिनेमा का कारोबार
May 06, 2026 | 04:09 PMइधर Vodafone Idea के चेयरमैन बने मंगलम बिड़ला, उधर रॉकेट बना कंपनी का शेयर; घाटे में चल रही Vi को बड़ी राहत
May 06, 2026 | 04:06 PMGrey Hair: कम उम्र में ही क्यों सफेद हो जाते हैं बाल? जानिए इसकी वजह
May 06, 2026 | 04:06 PMIraq Oil: सस्ता तेल और नई डील! रूस के नक्शेकदम पर इराक, भारत को भारी छूट देने के लिए रखी शर्तें
May 06, 2026 | 04:05 PM‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
May 06, 2026 | 04:02 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













